फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Young man was attacked by a car in Ambala

Ambala: लिफ्ट लेने के लिए हाथ दिया तो चढ़ा दी गाड़ी, लड़की छेड़ने से मना करने की रखे थे रंजिश

Wed, 08 Feb 2023 08:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, शहजादपुर, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, शहजादपुर, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 08 Feb 2023 08:14 PM IST
सार

इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और गाड़ी भी दीवार से टकराकर रुक गई। यह देख आसपास के लोगों ने गाड़ी के ड्राइवर और साथ बैठे लोगों को पकड़ लिया और पुलिस को इसके बारे में सूचना दे दी।

विज्ञापन
Young man was attacked by a car in Ambala
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के अंबाला के शहजादपुर क्षेत्र के गांव मंगलौर के पास लिफ्ट लेने के के लिए इंतजार कर रहे युवक पर बोलेरो चढ़ाकर हत्या की कोशिश में बॉबी उर्फ बलविंद्र और निखिल पर केस दर्ज कर हुआ है। 

विज्ञापन

घायल ने अपने दोस्तों के साथ आरोपी युवकों को लड़की का पीछा करने और छेड़ने को मना किया था।

 

इस रंजिश के चलते आरोपी युवकों ने विकास पर बोलरो चढ़ाकर हत्या की कोशिश की। शहजादपुर पुलिस को दी शिकायत में विकास ने बताया कि वह गांव मंगलौर का निवासी है। उसे और उसके दोस्तों पता लगा कि बड़ा गांव और नारायणगढ़ के दो लड़के गांव मंगलौर और आसपास की लड़कियों का पीछा करते हैं और छेड़ते हैं। 

विज्ञापन

 

21 जनवरी 2023 से एक हफ्ते पहले उसने और उसके दोस्तों ने इन लड़कों को समझाया कि गांव की लड़कियों का पीछा करना छोड़ दें। इस घटना के बाद 21 जनवरी को उसे पता लगा कि उसकी रिश्तेदारी में महिला का हादसा अंबाला में हो गया। इस हादसे का पता करने के लिए उसे अंबाला आना था तो वह मंगलौर के बाहर शिव मंदिर के पास किसी से लिफ्ट लेने के लिए खड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान उसे बड़ी कोहड़ी की साइड से बोलेरो गाड़ी आते हुए दिखाई दी। उसने गाड़ी को हाथ देकर रुकने का इशारा किया। गाड़ी में बैठे ड्राइवर और अन्य युवक ने उसे देखते ही गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी और उसे जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। 

 

इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और गाड़ी भी दीवार से टकराकर रुक गई। यह देख आसपास के लोगों ने गाड़ी के ड्राइवर और साथ बैठे लोगों को पकड़ लिया और पुलिस को इसके बारे में सूचना दे दी और गंभीर रूप से घायल विकास को इलाज के लिए नारायणगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया।


 

चंडीगढ़ जीएमसीएच में किया रैफर
जहां पर डाक्टर ने घायल को प्राथमिक उपचार देकर उसके अंबाला शहर नागरिक अस्पताल में  रेफर कर दिया। शहर से हालत देखते हुए घायल को छावनी के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। इसके बाद अंबाला छावनी के नागरिक असपताल में उसकी बिगढ़ती हालत को देखते हुए उसे सैक्टर 32 स्थित जीएमसीएच चंडीगढ़ में रेफर कर दिया। जहां पर वह उपचाराधीन है। अब इस मामले में शहजादपुर पुलिस ने दो आरोपी बॉबी उर्फ बलविंद्र व निखिल के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed