{"_id":"578d27344f1c1b0b7ac4ba7b","slug":"vip-jon-this-chalan","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीआईपी जोन में सड़क पर दिखा वाहन तो काटा जाएगा चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वीआईपी जोन में सड़क पर दिखा वाहन तो काटा जाएगा चालान
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट।
Updated Tue, 19 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
पुिललिस अिध्ाधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। अंबाला कैंट और अंबाला सिटी में ट्रैफिक व बेतरतीब पार्किंग की समस्या नासूर बन चुकी है। अफसरों, मेयर और पुलिस के हालात में सुधार के बार-बार आश्वासन भी अब लोगों को बेतरतीब ट्रैफिक व्यवस्था से निजात नहीं दिलवा पा रहे हैं। वीआईपी जोन कहे जाना वाला एरिया भी पूरी तरह से बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था से बुरी तरह ग्रस्त है। अब अंबाला एसडीएम ने इस समस्या के समाधान के लिए एक पहल की है। भले ही ये पहल वीआईपी जोन से शुरू हुई है, लेकिन लोगों का कहना है कि ‘साहब वीआईपी जोन के अलावा जरा बाजारों में ट्रैफिक के बिगड़े हालात को देखते हुए लोगों को भी राहत दिलवाई जाए’।
वीआईपी जोन में खराब है ट्रैफिक हालात
अंबाला के वीआईपी जोन में भी ट्रैफिक के हालात बहुत ही ज्यादा खराब थे। इस जोन में एसडीएम, डीसी, डीईओ, जिला रेडक्रॉस सोसायटी, मिनी सचिवालय, कोर्ट कांप्लेक्स, वकीलों का चैंबर कॉम्पलेक्स एडीसी कार्यालय, विकास सदन समेत अन्य सरकारी कार्यालय मौजूद हैं। यहां रोजाना हजारों लोग विभिन्न कार्यालयों व अदालतों में अपने-अपने कामों के लिए आते हैं। लेकिन यहां लोग मनमर्जी से सड़कों व कार्यालयों के बाहर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा कर चलते बनते हैं। इस वजह से यहां कई बार तो वाहन व पैदल गुजरना मुश्किल हो जाता है। लेकिन अब अफसरों ने इस समस्या पर गंभीरता दिखाने का मन बना लिया है और एसडीएम ने पहल करते हुए सख्त आदेश भी जारी कर दिए हैं।
अब वीआईपी जोन बनेगा नो पार्किंग जोन
एसडीएम कैप्टन शक्ति सिंह ने अंबाला के वीआईपी जोन को नो पार्किंग जोन बनाने का आदेश दिया है। एसडीएम ने कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि न्यायिक परिसर क्षेत्र और उपायुक्त कार्यालय परिसर में यातायात की समस्या के समाधान के लिए सड़कों पर वाहन खड़े करने पर पाबंदी लगाई गई है। सड़कों पर यदि कोई भी वाहन खड़ा पाया गया तो उसका चालान किया जाएगा। इस क्षेत्र में आने वाले लोगों को यातायात के लिए प्रशासन के फैसले की जानकारी के लिए फ्लैक्स बोर्ड भी लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कचहरी चौक से न्यायिक परिसर और उपायुक्त कार्यालय और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा से रेडक्रास कार्यालय तक वाहनों के लिए वन-वे नियम लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि वाहन एक दिशा से प्रवेश करेंगे और दूसरी दिशा से बाहर जाएंगे। उन्होंने कहा कि वाहनों को डीईओ कार्यालय के सामने, एसडीएम कार्यालय के सामने की पार्किंग में ही खड़ा किया जा सकेगा।
इसके अलावा विभिन्न बैठकों के लिए आने वाले सरकारी वाहन भी उपायुक्त और अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय की पार्किंग में खडे़ हो सकते हैं। सड़क पर कोई वाहन खड़ा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार बादशाही बाग गुरुद्वारा की ओर से न्यायिक परिसर तक आने वाले मार्ग से लेकर अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय तक भी सड़क पर वाहन खडे़ करने पर पाबंदी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि सदर थाने से लेकर उपायुक्त कार्यालय और एसबीआई शाखा से रेडक्रास कार्यालय तक क्षेत्र को नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है।
इस तरह ट्विनसिटी में बिगड़े ट्रैफिक हालात
-अंबाला कैंट रायमार्केट रोड पर दोनों ओर काफी संख्या में दुकानें, बीच में डिवाइडर लेकिन पार्किंग कहीं नहीं
- कैंट रेलवे रोड से न्यू सदर बाजार, सदर बाजार, चौड़ा बाजार से थाने वाला चौक, दोनों ओर पहले तो जबरदस्त अतिक्रमण, उसके बाद सड़कों पर ही कारें व दोपहिया वाहन खड़े रहते हैं
- कैंट गीता गोपाल चौक से निकलसन रोड से कबाड़ी बाजार चौक तक काफी संख्या में बैंक, निजी प्रतिष्ठान, सैकड़ों की संख्या में दुकानें, बीच में डिवाइडर। थोड़ी-थोड़ी देर बाद जाम, हल्की से वाहन टकराने पर आपस में वाहन चालकों का भिड़ना, बस यही है इसका हाल
- कैंट प्याऊं चौक से गुड़बाजार, बजाजा बाजार, सराफा और कसेरा बाजार रोड पर दोनों ओर जबरदस्त अतिक्रमण, पक्की दुकानों के बावजूद सड़कों पर दुकानदारों ने लगा रखा है स्टाल, उसके आगे वाहन, बीच में डिवाइडर और डिवाइडर के साथ भी कारें और अस्थायी स्टाल
-कैंट हलवाई बाजार, कपड़ा मार्केट से थाना चौक, दोनों ओर चेतावनी के बावजूद लोग दुकानों से बाहर अस्थायी स्टाल लगाकर बैठे हैं। वाहन इन स्टालों के आगे और डिवाइडर के साथ साथ-साथ खड़े रहते हैं। कोई टोकने वाला नहीं, लोगों का निकलना बहुत मुश्किल
-हिल रोड सनातन धर्म मंदिर चौक से चूना चौक, खान ढाबा चौक और फिर श्रीराम बाजार रोड इसने तो बेतरतीब पार्किंग के रिकार्ड ही तोड़ दिए। इसी रोड पर दुकानों के आगे खड़ी रहती है करीबन पांच सौ सब्जी, फलों की रेहड़ियां, खरीदारी के लिए आओ कहीं भी वाहन खड़ा करो। श्रीराम बाजार रोड पर तो अतिक्रमण ने रिकार्ड तोड़ रखा है, वहां भी सड़कों पर कहीं भी वाहन खड़ा करो, कोई रोकटोक करने वाला नहीं, साथ ही इस वजह से परेशान होने वाले राहगीरों व वाहन चालकों का दर्द जानने वाला भी कोई नहीं।
- भाजपा कार्यालय चौक से, अनाज मंडी मार्केट, दाल बाजार, टिंबर मार्केट, हरगोलाल धर्मशाला रोड यहां भी अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग के हालात बहुत ही खराब
- अंबाला सिटी जगाधरी गेट से पटेल रोड मार्केट, दाल बाजार, पुरानी अनाज मंडी तक सड़क पहले ही बहुत तंग है, लेकिन अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग ने इस बाजार को गली बना दिया है, हर थोड़ी देर बाद जाम इस बाजार की खासियत है।
-सिटी मंजीसाहब गुरुद्वारे से दोखंभा चौक, उससे आगे स्पाटू रोड से पुराने कोतवाली थाने वाले चौक तक, आगे राधाकृष्ण बाजार, रेलवे रोड, सराफा बाजार, बस्ती राम बाजार, पुराने सिविल अस्पताल तक बने बाजारों में सैकड़ों दुकानें, अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग यहां बहुत ज्यादा ही नासूर चुके हैं, ऐसे हालातों में लोग यहां से गुजरना तो नहीं चाहते, लेकिन मजबूर हैं।
- सिटी का हलवाई बाजार, जैन बाजार, पिपली बाजार, मीना बाजार, शुकलकुंड मार्केट, लक्ष्मी मार्केट, दशमेश मार्केट, समेत अन्य बाजार पहले ही गलियों में बसे हैं, लेकिन यह भी अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग से बुरी तरह ग्रस्त, यहां आने वाले लोग भी खासे परेशान।
-कपड़ा मार्केट से बस स्टैंड मार्केट भगवान अग्रसेन चौक तक यहां तो बेतरतीब पार्किंग और अतिक्रमण के हालात देखकर ही यहां आने वाले लोगों का पसीना छूट जाता है
---
-लोग बोले, अब चाहिए स्थायी समाधान
ट्रैफिक के बिगड़े हालात और बेतरतीब पार्किंग पर सख्ती की शुरुआत भले ही वीआईपी जोन से एसडीएम साहब ने की है। ये अच्छी बात है, बस अफसरों से इतनी गुजारिश है, ये सख्ती वीआईपी जोन से आगे बढ़कर बाजारों तक पहुंचे।
- गगन ढांग, पूर्व पार्षद, अंबाला
---
बाजारों में लोग पार्किंग की समस्या से बहुत ज्यादा दुखी है। कहीं पार्किंग ही नहीं है तो ऐसे में लोग क्या करें? सड़कों पर वाहन खड़ा करना मजबूरी बन जाता है। दुकानदार व उनका स्टाफ भी सड़कों पर वाहन खड़ा करता है। जल्द पार्किंग की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।
- ओंकार सिंह, समाज सेवी, अंबाला
---
बाजार में हालात यह है कि कई बार तो जाम में फंसे लोग ये सोचने को मजबूर हो जाते हैं कि वे आखिरकार संबंधित रोड से गुजरे ही क्यों? क्यों वे गाड़ी लेकर बाजार में आए? बस यही सोचते हुए लोग जाम में फंसे अंदर ही अंदर खुद को कोसते रहते हैं।
-उमेश बिट्टू, पूर्व पार्षद
---
सालों गुजर गए ये सुनते कि पुलिस, प्रशासन, नगर निगम इस समस्या को पूरी तरह से खत्म करेगा। जनता और जनप्रतिनिधि यही देख रहे हैं कि आखिरकार इस समस्या से निजात कब मिलेगी?
-ओंकार नाथ परूथी, पूर्व पार्षद
---
डीसी, एडीसी, एसडीएम, निगम कमिश्नर से सिर्फ इतना आग्रह है कि वे एक बार ट्विनसिटी के बाजारों का खुद दौरा करें। खासकर सुबह और शाम को, उन्हें इस समस्या के हालात खुद मालूम चल जाएंगे, किसी को कुछ कहने की जरूरत नहीं।
-सतीश कनौजिया, समाज सेवी
---
पुलिस को मालूम है कि बाजारों में पार्किंग व्यवस्था बहुत ज्यादा बिगड़ चुकी है। अभी इन दिनों बाजारों में थोड़ा विकास कार्य चल रहा है। एक बार ये खत्म हो जाए। फिर जनता देखेगी कि पुलिस इस बेतरतीब पार्किंग व बिगड़े ट्रैफिक हालात की समस्या को कैसे जड़ से खत्म करती है।
-सुरेश कौशिक, एसीपी, अंबाला पुलिस
---
प्रशासन को सभी जिलावासियों की फिक्र है। कैंट व सिटी के बाजारों में भी लोगों की इस समस्या से अच्छी प्रशासन वाकिफ है। इस पर भी काम चल रहा है। नगर निगम के अफसर लोगों को इस समस्या से निजात दिलवाने के लिए काम कर रहे हैं। जल्द सकारात्मक परिणाम लोग देखेंगे।
-कैप्टन शक्ति सिंह, एसडीएम, अंबाला
---
मैं मानता हूं कि इस वक्त इस समस्या के हालात ठीक नहीं है। मेरा लोगों से आह्वान है कि वे भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए बाजारों में बेतरतीब ढंग से वाहनों की पार्किंग न करें। वे वाहन खड़े करते हुए सोचे और देखे कि उनके ऐसा करने से यातायात बाधित तो नहीं होगा। नगर निगम कैंट में एक मल्टी स्टोरी पार्किंग पर विचार कर रहा है। जल्द ही जनता को राहत मिलेगी।
-रमेश लाल मल, मेयर, म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन अंबाला