फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two youths in drunken car manhandled Dial 112 ASI and constable in ambala

Ambala: नशे में कार सवार दो युवकों ने डायल 112 के एएसआई व सिपाही से की हाथापाई, वर्दी भी फाड़ी

Tue, 06 Jun 2023 12:36 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 06 Jun 2023 12:36 PM IST
सार

अंबाला में नशे में धुत्त दो कार सवार युवकों ने मारपीट के बाद दोनों की वर्दी भी फाड़ दी। कहने लगे कि तुम पुलिस वाले चोर हो जनता को परेशान कर रहे हो।

विज्ञापन
Two youths in drunken car manhandled Dial 112 ASI and constable in ambala
अंबाला डायल 112 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल के सामने चौक पर खड़ी कार को हटाने के लिए बोलने वाले डायल 112 के एएसआई पाला राम व सिपाही पलविंद्र सिंह से मारपीट का मामला सामने आया है। नशे में धुत्त दो कार सवार युवकों ने मारपीट के बाद दोनों की वर्दी भी फाड़ दी। आरोपियों की पहचान बब्याल निवासी विशाल गुप्ता व स्टाफ रोड निवासी मनोज रस्तोगी के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही काबू किया और सरकारी काम में बांधा, मारपीट, वर्दी फाड़ने व जान से मारने की धमकी देने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन


कार को हटाने के लिए बोलने पर तैश में आए थे  युवक 
पुलिस को दी शिकायत में डायल- 112 गाड़ी इंचार्ज पाला राम ने बताया कि उसके साथ सिपाही पलविंद्र सिह बतौर सहायक व ईएचसी अनिल कुमार बतौर चालक तैनात है। 5 जून को शाम करीब 7 बजे वह नागरिक अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात थे। चौक पर काफी ट्रैफिक था। सिपाही पलविंद्र सिह ट्रैफिक को आगे चलने का इशारा कर रहा था। इतने में महेशनगर की तरफ से एक मारुति वैन चालक ने अपनी गाड़ी को अस्पताल चौक पर ही रोका हुआ था। उसे आगे बढ़ने का इशारा किया तो वह नहीं माना।
विज्ञापन


गाड़ी के ड्राइवर ने एएसआई के गले से वर्दी पकड़कर फाड़ दी
दोबारा इशारा करने पर चालक व उसका साथी अपनी गाड़ी से नीचे उतर गये व मेरे साथ व सिपाही पलविन्द्र सिह के साथ बहसबाजी करने लगे। कहने लगे कि तुम पुलिस वाले चोर हो जनता को परेशान कर रहे हो। गाड़ी के ड्राइवर ने एएसआई के गले से वर्दी पकड़कर फाड़ दी और मारपीट की। इतने में दूसरे लड़के ने सिपाही पलविंद्र सिंह की वर्दी भी फाड़ दी। मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। तभी चालक ईएचसी अनिल कुमार भी उतरकर नीचे आ गया और दोनों लड़कों को काबू कर लिया। हमलावरों ने कोई नशा कर रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed