कैंट में दो चोरियां, स्नैचिंग का प्रयास फेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट में दो कॉलोनियों में चोरियों के मामले सामने आए हैं, जबकि स्नैचिंग का एक प्रयास फेल हो गया है। इन वारदातों को लेकर लोगों में पुलिस कार्यप्रणाली के प्रति खासी नाराजगी है। जानकारी के अनुसार दयाल बाग में दिनदहाड़े चोर एक घर से हजारों रुपये के सोने के आभूषण चुरा कर फरार हो गया। वहीं पंजाबी बाग मोहल्ले में भी एक शख्स के घर से चोर नगदी और आभूषण चुराकर भाग लिए। जबकि कैंट के ही कांग्रेस भवन के पास स्नैचरों ने एक्टिवा पर जा रही दो महिलाओं से छीना झपटी का प्रयास किया। दरअसल बुधवार को दयालबाग के निवासी व मकान मालिक भारत भूषण ने बताया कि वह स्कूल में बच्चों को लेने के लिए गई थी। उन्होंने बताया कि जब वह पास के ही स्कूल जाकर वापस लौटी तो देखा कि एक युवक दीवार फांदकर बाहर भाग रहा था। जब महिला ने शोर भी मचाया, लेकिन तब तक चोर भाग चुका था। जब महिला ने अंदर जाकर देखकर तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और अंदर के कमरे का ताला टूटा हुआ था। कमरे में रखी सोने के आभूषण वहां से गायब थे।