{"_id":"58879c424f1c1b3e0fcf3e1b","slug":"two-stores-shutter-uprooted-and-stolen-cash-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों का शटर उखाड़ नगदी और सामान चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दुकानों का शटर उखाड़ नगदी और सामान चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Tue, 24 Jan 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
दो दुकानों का शटर उखाड़ नगदी और सामान चोरी
- फोटो : Amar Ujala
सोमवार देर रात सिटी के घेल रोड पर चोरों ने दो दुकानों के शटर तोड़कर हजारों की नगदी समेत कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने दुकानों के ताले तोड़ने की बजाए पूरे शटर ही उखाड़ डाले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घेल रोड स्थित वर्मा ज्वेलर पर चोरो ने शटर तोड़कर लगभग 60 हजार के गहने चोरी कर लिए। दुकान के मालिक संजय वर्मा ने बताया कि वह बीती रात को अपनी दुकान बंद करके गया था। लेकिन सुबह जब वह दुकान पर आया तो उसने देखा कि उसकी दुकान का शटर टूटकर नीचे गिरा पड़ा है।
विज्ञापन
जब उसने अंदर जाकर देखा तो दुकान में सारा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था और दुकान पर रखे करीब 60 हजार रुपये की कीमत के गहने गायब थे। वही नजदीक ही पवन करियाना स्टोर पर भी चोरों ने दुकान का शटर उखाड़कर इसी तरह ही चोरी को अंजाम दिया। चोर दुकान में रखे लगभग 9 हजार के सिक्कों समेत 15 हजार रुपये का सामान चुरा लेे गए। दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना कर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। दुकानदार भी देखकर हैरान थे कि शटर में ताले जस के तस लगे हुए थे लेकिन शटर ही दुकान से उखाड़ कर बाहर फेंके हुए थे।
विज्ञापन