{"_id":"643ac62021ec7022de0585e3","slug":"two-people-died-after-being-hit-by-trains-in-separate-accidents-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: अलग-अलग हादसों में ट्रेन की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत, एक की हुई शिनाख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ambala: अलग-अलग हादसों में ट्रेन की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत, एक की हुई शिनाख्त
Sat, 15 Apr 2023 09:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 15 Apr 2023 09:13 PM IST
सार
प्लेटफार्म नंबर-एक पर आई अंबाला कैंट-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस से एक युवक कटा तो अंबाला-दिल्ली रेल सेक्शन पर गांव मोहड़ी के पास रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग का शव मिला। मृतक गांव शाहपुर निवासी 76 वर्षीय शेर सिंह था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलग-अलग हादसों में ट्रेन की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। पहला हादसा अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर सुबह लगभग सात बजे हुआ। वहीं दूसरा हादसा दोपहर को लगभग एक बजे मोहड़ी और अंबाला रेलवे स्टेशन के बीच टांगरी पुल पर हुआ।
विज्ञापन
जांच अधिकारी करनैल सिंह ने बताया कि स्टेशन मास्टर की तरफ से सूचना मिली थी कि प्लेटफार्म एक पर आई ट्रेन नंबर 14522 अंबाला कैंट-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस के नीचे एक युवक आ गया है। मौके पर जाकर जांच की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। उसकी उम्र लगभग 24-25 वर्ष है और वो अच्छे घर का लगता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में यह आत्महत्या का मामला लगता है। दूसरे हादसे की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी सतपाल सिंह ने बताया कि अंबाला-दिल्ली रेल सेक्शन पर गांव मोहड़ी में किलोमीटर 192/17-19 के पास शव रेलवे लाइन किनारे पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लाेगों ने बताया कि मृतक गांव शाहपुर निवासी 76 वर्षीय शेर सिंह है जो कि ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम कार्रवाई के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।