{"_id":"643e4038ee4546a4690d1e55","slug":"toll-free-number-will-be-issued-to-curb-pigeon-hawking-in-haryana-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कबूतरबाजी पर अंकुश लगाने के लिए जारी होगा टोल फ्री नंबर, पीड़ित कर सकेंगे वीडियो कॉलिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: कबूतरबाजी पर अंकुश लगाने के लिए जारी होगा टोल फ्री नंबर, पीड़ित कर सकेंगे वीडियो कॉलिंग
Tue, 18 Apr 2023 12:33 PM IST
नवीन दलाल
अंशु शर्मा, अंबाला (हरियाणा)
अंशु शर्मा, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:33 PM IST
सार
हरियाणा में कबूतरबाजी के मामलों को लेकर पुलिस पूरी तरह से गंभीर है। गृहमंत्री अनिल विज द्वारा एसआईटी गठित की गई है। अक्सर देखा जाता है कि कबूतरबाजी का शिकार होने के बाद पीड़ित परिवार पुलिस के चक्कर काटते रहते हैं।
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस, Haryana police
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेशभर में बढ़ रहे कबूतरबाजी के मामलों पर गृहमंत्री अनिल विज की ओर से एसटीआई गठित करने के बाद पुलिस प्रशासन गंभीर हो गया है। मामले में अंबाला रेंज के आईजी सिबास कविराज के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। अब पीड़ितों की सहूलियत के लिए जल्द ही टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा। इसके अलावा वीडियो कॉलिंग की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि पीड़ित कहीं से भी सीधे लाइव जुड़कर आपबीती सुना सकेंगे।
विज्ञापन
पहले ही गृहमंत्री की ओर से आईजी की अगुवाई में एसआईटी का किया गया है गठन
अक्सर देखा जाता है कि कबूतरबाजी का शिकार होने के बाद पीड़ित परिवार पुलिस के चक्कर काटते रहते हैं। यही कारण है कि बड़ी संख्या में लोग शिकायत भी नहीं दर्ज करा पाते। इसके लिए पहले ही गृहमंत्री के निर्देश पर आईजी सिबास कविराज के नेतृत्व में गठित तीन सदस्यीय एसआईटी में अंबाला के एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा और कैथल के एसपी अभिषेक जोरवाल को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
वीडियो कॉलिंग की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी
यह एसआईटी प्रदेश के युवाओं के साथ धोखाधड़ी करने वाले कबूतरबाजों के खिलाफ जांच और कार्रवाई करेगी। इसमें पासपोर्ट एक्ट के सेक्शन 10 के तहत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसमें एंबेसी की भी मदद ली जाएगी, ताकि कबूतरबाजी के मामलों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके। अब पीड़ितों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर जारी करने की तैयारी है, जिस पर वीडियो कॉलिंग की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
गृहमंत्री अनिल विज द्वारा एसआईटी गठित की गई
कबूतरबाजी के मामलों को लेकर पुलिस पूरी तरह से गंभीर है। गृहमंत्री अनिल विज द्वारा एसआईटी गठित की गई है। जल्द ही इसमें और भी सुधार करते हुए टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा। इसमें वीडियो कॉल की सुविधा के लिए काम किया जा रहा है, ताकि पीड़ित खुलकर सामने आ सकें। -सिबास कविराज, आईजी अंबाला रेंज।