फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   STF Apprehends Two Shooters Linked to Rohit Godara in Ambala; They Were Planning to Execute a Major Crime

अंबाला में STF की बड़ी कार्रवाई: रोहित गोदारा के 2 शूटर को पकड़ा, विदेशी मार्का पिस्टल बरामद सहित हथियार बरामद

Tue, 28 Apr 2026 02:13 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 28 Apr 2026 02:13 PM IST
सार

अंबाला पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा और उसके साथियों कानेर निवासी जेपी, जयपुर निवासी देवेंद्र और वीरेंद्र चारण ने हथियार देकर अंबाला भेजा था।

विज्ञापन
STF Apprehends Two Shooters Linked to Rohit Godara in Ambala; They Were Planning to Execute a Major Crime
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

एसटीएएफ ने टीम ने अपराधी रोहित गोदारा के दो शार्प शूटरों को सोमवार हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शूटर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे और अंबाला कैंट की शास्त्री कॉलोनी के पास नेशनल हाईवे-44 पर निर्देशों का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से विदेशी मार्का वाली एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान आगरा निवासी भूपेंद्र सिंह उर्फ थापा व राजस्थान के भरतपुर निवासी नितिन उर्फ जट्टा के रूप में हुई है। मंगलवार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। ताकि यह पता चल सके कि इनके निशाने पर कौन था और अंबाला में इन्हें कौन रसद व सूचना मुहैया करवा रहा था।
विज्ञापन




रोहित गोदारा के साथियों ने हथियार लेकर भेजा 
पूछताछ में आरोपियों ने सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा और उसके साथियों कानेर निवासी जेपी, जयपुर निवासी देवेंद्र और वीरेंद्र चारण ने हथियार देकर अंबाला भेजा था। इन्हें निर्देश दिए गए थे कि अंबाला पहुंचने के बाद इन्हें टारगेट के बारे में बताया जाएगा। एसटीएफ ने समय रहते इन्हें दबोचकर अंबाला या आसपास के क्षेत्र में होने वाली किसी बड़ी टारगेट किलिंग को टाल दिया है। पड़ाव थाना पुलिस ने आरोपियों पर संगठित अपराध से जुड़ी धाराओं 111(2), 111(3), 111(4) और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed