फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Situation of Nuh will be brought under control by airdropping the forces said Home Minister Vij

Haryana: नूंह के हालात पर बोले गृहमंत्री विज- फोर्स को एयरड्रॉप कर स्थिति काबू में लाई जाएगी

Mon, 31 Jul 2023 08:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 31 Jul 2023 08:08 PM IST
सार

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि फोर्स को कहा गया है कि जहां पर लोग फंसे हुए हैं वहां पर उन्हें निकाला जाए और स्थिति को नियंत्रण में किया जाए। 

विज्ञापन
Situation of Nuh will be brought under control by airdropping the forces said Home Minister Vij
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज। - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा में नूंह में यात्रा के दौरान पथराव व आगजनी की घटना की जानकारी मिलते ही सूबे के गृहमंत्री अनिल विज मामले को लेकर गंभीर दिखाई दिए। उन्होंने इस मामले में उच्चाधिकारियों से सबसे पहले मामले की जानकारी ली। इसके बाद क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए सभी तैयारियों की समीक्षा भी की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नूंह में हालातों को लेकर स्थिति नियंत्रण करने के लिए पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया गया है। मेवात के एसपी छुट्टी पर हैं, ऐसे में पलवल के एसपी से बात की गई है। इसके साथ ही डीजीपी और एसीएस होम से भी बात की गई है। हम अतिरिक्त पुलिस बल मुहैया करा रहे हैं। प्राथमिक तौर पर हमें शांति कायम करनी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वहां पर जो हालात हैं उसे नियंत्रण में लाना है। फोर्स को कहा गया है कि जहां पर लोग फंसे हुए हैं वहां पर उन्हें निकाला जाए और स्थिति को नियंत्रण में किया जाए। इसके साथ ही फोर्स को एयरड्रॉप कर स्थिति काबू में लाई जाएगी। सीएमओ पलवल को भी कहा गया है कि जो लोग जख्मी आ रहे हैं उन्हें तत्काल मेडिकल मदद दी जाए। कुछ लोगों को मेडिकल कॉलेज में भी भेजा जाए। सभी लोगों को रेस्क्यू किया जाएगा। हमने मेवात का इंटरनेट बंद कर दिया है। लोगों से भी शांति बनाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Nuh Clash: नूंह के बाद सोहना और तावडू में भी हुए हालात तनावपूर्ण, पुलिस पीसीआर पर हमला; एक पुलिसकर्मी घायल

जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने की उपायुक्त ने की अपील 
नूंह के उपायुक्त प्रशांत पंवार ने जिलावासियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपसी भाईचारे के साथ मिलकर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बृजमंडल धार्मिक यात्रा के दौरान हुई हिंसक घटना निंदनीय है, ऐसे में जिला प्रशासन लोगों से अपील करता है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। जिले में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर धारा-144 लागू की गई है। जिले में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

 

यह भी पढ़ें:  Nuh News: मेवात दर्शन शोभायात्रा में झगड़ा, पथराव और गोली चलने की खबर; पूरे इलाके में तनाव


जिले में लगाई गई धारा-144 
उन्होंने बताया कि जिला में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर धारा-144 लगाई गई है। इस दौरान पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने, किसी भी प्रकार के लाइसेंसी हथियार या फायर आर्म्स, तलवार, गंडासा, लाठी, बरछा, कुल्हाड़ी, जेली, चाकू व अन्य हथियार लेकर चलने पर पाबंदी लगाई गई है। ये आदेश जिला में तुरंत प्रभाव से लागू किए गए हैं जोकि आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेंगे। जारी आदेशों की अवहेलना करने वालों पर भारतीय दंड संहिता की धारा-188 के तहत कार्यवाही की जाएगी।

जिला में इंटरनेट सेवा हुई बंद- उपायुक्त 
इसके अलावा, जिले में इंटरनेट सेवा भी पूर्णतया बंद करने के आदेश टेलीकॉम कंपनियों को दिए गए हैं ताकि सोशल मीडिया के माध्यम से किसी प्रकार की अफवाहें आदि ना फैलाई जा सकें। उन्होंने आमजन से पुनः अपील करते हुए कहा कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अफवाहों को अपने अकाउंट से शेयर ना करें और जिला में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चार जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। जिले के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की टीमें तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed