{"_id":"57926b8a4f1c1b0411c4b445","slug":"roll-nomber-not-provid","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोलनंबर की एवज में वसूली का आरोप, डीसी को शिकायत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोलनंबर की एवज में वसूली का आरोप, डीसी को शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी।
Updated Sat, 23 Jul 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। आईटीआई परीक्षा के चलते एक प्राइवेट आईटीआई संस्थान ने कई छात्रों के रोलनंबर रोक लिए, इस दौरान छात्रों ने पहले तो संस्थान में ही अपना विरोध जताया, लेकिन वहां से सीधे जवाब मिलने के बाद छात्रों ने डीसी अंबाला से शिकायत की। उन्होंने डीसी को दी शिकायत में संस्थान प्रशासन पर रोलनंबर देने के नाम पर प्रति छात्र एक हजार रुपये मांगे जाने का आरोप भी लगाया।
लेकिन छात्रों के भविष्य को देखते हुए डीसी अंबाला ने एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट को इस मामले की जांच करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को अंतत: एसडीएम कैप्टन शक्ति सिंह ने हस्तक्षेप कर छात्रों को रोलनंबर दिलवा दिए।
जिसके बाद शुक्रवार को ही छात्रों ने अपनी इलेक्ट्रिशियन थ्योरी की परीक्षा दी। जिला ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बताया कि उक्त परेशान छात्र उनकी सभा के सदस्यों के पास अपना दुखड़ा लेकर आए थे और उन्होंने ही डीसी अंबाला के पास बच्चों की इस शिकायत को रखा और अंबाला प्रशासन ने तुरंत बच्चों को राहत देकर उनका साल खराब होने से बचा लिया। जिला ब्राह्मण सभा इसके लिए डीसी अंबाला, सिटी मजिस्ट्रेट व अंबाला एसडीएम का आभार व्यक्त करती है।
विज्ञापन
रोलनंबर के लिए मांगे जा रहे थे एक-एक हजार
जिला ब्राह्मण सभा के प्रधान प्रदीप शर्मा ने बताया कि छात्रों ने प्रशासन को दी शिकायत में बताया कि वे लोग इस प्राइवेट आईटीआई के छात्र है और अब 22 जुलाई से उनकी परीक्षा शुरू हुई है। लेकिन कॉलेज में चालीस से अधिक छात्रों के रोलनंबर संस्थान ने रोक लिए और उनसे रिकवरी के नाम पर एक-एक हजार रुपये की डिमांड की जाने लगी। छात्रों ने बताया कि उन पर एक-एक हजार रुपये जमा करवाकर ही रोलनंबर दिए जाने का दबाव बनाया जा रहा था।
लेकिन वे बार-बार संस्थान प्रशासन के आगे गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। छात्रों ने बताया कि 22 जुलाई को उनकी परीक्षा थी, लेकिन वे 20 जुलाई तक भी अपनी पढ़ाई छोड़कर रोलनंबर के चक्कर में संस्थान में धक्के खाते रहे, जब वहां से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने जिला ब्राह्मण सभा के माध्यम से अपनी बात डीसी अंबाला तक पहुंचाई। जबकि छात्रों के परिजन भी अपने बच्चों के भविष्य को बचाने उनके साथ ही धक्के खाते रहे।
परिजनों ने बताया कि संस्थान में छात्रों के साथ-साथ रोलनंबर देने की गुहार लगाने के साथ-साथ उन्हें भी अपमानित किया गया। खैर, डीसी अंबाला ने इस मामले की गंभीरता से लेते हुए दो सीनियर अफसरों को तुरंत मामला सुलझाकर परीक्षा से पहले छात्रों को रोलनंबर दिलवाने के निर्देश दिए और छात्रों को रोलनंबर दिलवाए गए, जिसके बाद छात्रों ने शुक्रवार को परीक्षा देकर राहत की सांस ली। एसडीएम अंबाला शक्ति सिंह के अनुसार सभी छात्रों को हस्तक्षेप के बाद रोलनंबर दिलवा दिए गए थे।