फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Robbery's plannings, seven arrested

डकैती की योजना बनाते सात काबू

Mon, 21 Mar 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला Updated Mon, 21 Mar 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Robbery's plannings, seven arrested
डकैती की योजना बनाते सात काबू - फोटो : Amar ujala
जीआरपी व सीआईए ने रेलवे स्टेशन माल गोदाम के नजदीक से सात लोगों को डकैती की योजना बनाते हुए काबू किया है। इस सभी को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से दो आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

जीआरपी इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के नजदीक सात लोग संदिग्ध परिस्थितियों में मौजूद हैं। यह सभी डकैती की योजना बना रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर एसआई पवन सिंह, एएसआई कश्मीर सिंह, राजकुमार, कांस्टेबल दीपक की टीम का गठन किया और बताए गए स्थान पर दबिश दी। इस दौरान इन सभी को पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपियों के पास से दो चाकू, रॉड, मोटरसाइकिल की दो चेन बरामद हुई हैं। आरोपियों की पहचान दिलशाद, हनीफ, जकरिया, आस मोहम्मद, उस्मान, जावेद, मोहम्मद अब्बास सभी निवासी मेरठ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से दिलशाद और हनीफ को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में कुछ वारदातों का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed