{"_id":"645c6acdc3b7093ae701c235","slug":"road-accident-in-front-of-cantonment-civil-hospital-ambala-car-collided-with-divider-after-cow-came-in-front-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: छावनी के सिविल अस्पताल के सामने एक और सड़क हादसा, गाय सामने आने से कार डिवाइडर से टकराई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ambala: छावनी के सिविल अस्पताल के सामने एक और सड़क हादसा, गाय सामने आने से कार डिवाइडर से टकराई
Thu, 11 May 2023 09:40 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 11 May 2023 09:40 AM IST
सार
अंबाला छावनी का सिविल अस्पताल के पास हुए सड़क हादसे में टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के दोनों एयरबैग खुल गए। जिससे चालक को मामूली चोट आई। वहीं गाड़ी में बैठे अन्य लोग भी बाल बाल बच गए। घटना की सूचना पाते ही मौके पर डायल 112 की टीम पहुंच गई।
विज्ञापन
अंबाला में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंबाला छावनी का सिविल अस्पताल पिछले कुछ दिनों से सड़क हादसों का गवाह बन रहा है। अभी 2 दिन पहले ही सड़क हादसे में एक कार सिविल अस्पताल के सामने बिजली के पोल में जा टकराई थी अब वीरवार सुबह करीब 6:00 बजे एक क्रेटा कार डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गयी।
विज्ञापन
घटना में बाल-बाल बचा परिवार
चश्मदीदों ने बताया कि अगर गाड़ी का एयर बैग में खुलता तो चालक को गंभीर चोटें आ सकती थी। दरअसल अंबाला शहर के मॉडल टाउन निवासी रामशरण अपने तीन परिजनों के साथ मॉडल टाउन से छावनी के पूजा विहार जा रहे थे। सुबह के समय तभी अचानक से एक गाय सिविल अस्पताल के सामने कट के पास आ गई। गाड़ी को रामशरण चला रहे थे उन्होंने गाय को बचाने के लिए गाड़ी को काफी नियंत्रित करने की कोशिश की मगर फिर भी गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई।
विज्ञापन
चालक को मामूली चोट आई
टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के दोनों एयरबैग खुल गए। जिससे चालक को मामूली चोट आई। वहीं गाड़ी में बैठे अन्य लोग भी बाल बाल बच गए। घटना की सूचना पाते ही मौके पर डायल 112 की टीम पहुंच गई जहां उन्होंने घायलों को अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। वहीं अम्बाला जगाधरी हाइवे को साफ कराया। गौरतलब है कि 2 दिन पूर्व भी अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल के सामने एक सड़क हादसा हुआ था जिसमें बोलेरो चालक ने डिवाइडर पर लगे पोल में गाड़ी भिड़ा दी थी।
विज्ञापन