फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Recruitment for the fake certificate and religion changed, Ambala

फर्जी सर्टिफिकेट दिए और भर्ती के लिए धर्म भी बदल लिया

Thu, 09 Feb 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Thu, 09 Feb 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन

 सेना में भर्ती होने के लिए बीस युवाओं ने जहां फर्जी सर्टिफिकेट दिए, वहीं भर्ती के लिए कथित रूप से धर्म भी बदल दिया। दस्तावेजों में गलत जानकारियां दी गईं, जबकि पहचान साबित करने के लिए भी झूठी जानकारी सेना भर्ती केंद्र अंबाला में दी। जांच में यह सब पकड़ में आ गया, जिसके बाद पुलिस ने सेना भर्ती केंद्र अंबाला छावनी के निदेशक कर्नल विक्रम सिंह की शिकायत पर 24 युवाओं पर मामले दर्ज किया गया है। पुलिस ने इन सभी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुलाना हलके में सेना भर्ती के लिए युवाओं ने शारीरिक दक्षता टेस्ट दिए थे। यह सेना भर्ती केंद्र अंबाला के तहत आयोजित हुई थी। सेना में भर्ती होने के लिए करीब बीस युवाओं ने सेना अधिकारियों को ही गुमराह करने की कोशिश कर दी। सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब सेना की ओर से इन आवेदकों के कागजातों की जांच की गई, तो यह खुलासा हुआ, जिसे देखकर सेना अधिकारी भी चौक गए। एक या दो नहीं बल्कि बीस युवाओं ने जहां फर्जी प्रमाणपत्र दिए, वहीं कागजातों में भी हेरफेर कर दिया। इतना ही नहीं किसी ने इन कागजों में अपना धर्म ही बदल दिया, जबकि पहचान संबंधी दस्तावेजों में भी झूठी जानकारियां दे दी। इसी को लेकर यह जानकारी सेना अधिकारियों ने अपने उच्चाधिकारियों को दी हैं। अब पुलिस ने सेना भर्ती केंद्र के निदेशक की शिकायत पर करीब बीस युवाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


इनके खिलाफ हुआ दर्ज मामला
थाना अंबाला छावनी में शिकायतकर्ता कर्नल विक्रम सिंह डायरेक्टर आर्मी भर्ती अंबाला छावनी ने शिकायत दर्ज कराई है। उनकी शिकायत पर आरोपी दलजीत, बलजिंद्र, लखविद्र, सुरेश, सतीश, राहुल, अंकुश, सुनील, सोहन, हरदीप, कृष्ण, अंग्रेज, सुधीर, विष्णु, भूपिंद्र, संदीप, सुनील, आकाश, रवि व पवन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसी तरह चार अन्य के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद होगी कार्रवाई
कैंट थाना के एसएचओ सूरज कुमार का कहना है कि सेना भर्ती केंद्र के अधिकारियों की ओर से 24 युवाओं के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। इस संबंध में जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed