फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Prisoner Commits Suicide by hanged himself in Ambala Jail

हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे यूपी के कैदी ने अंबाला जेल में लगाई फांसी

Wed, 13 Jan 2021 09:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 13 Jan 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Prisoner Commits Suicide by hanged himself in Ambala Jail
सांकेतिक तस्वीर।

हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे उत्तर प्रदेश के मिलक रामपुरा, गांव पीपला निवासी विजयपाल उर्फ पप्पू (34) ने बुधवार देर रात जेल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। चादर से फंदा बनाकर वह बाथरूम के रोशनदान की ग्रिल से लटक गया। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब अन्य कैदी/बंदी शौच के लिए गए। 

विज्ञापन


जेल अधिकारियों से सूचना मिलते ही न्यायिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। वीडियोग्राफी कराकर शव को उतारा गया। पंचनामे के बाद शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। शुक्रवार दंडाधिकारियों के आदेशानुसार पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन


इन मामलों में काट रहा था जेल
पंचकूला के पिंजौर थाना में पांच जून, 2008 को हत्या की धारा 302 और 494 के तहत दर्ज केस में पंचकूला के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने 17 मार्च 2009 को उम्रकैद की सजा सुनाई। गिरफ्तारी के बाद से ही वह जेल में बंद है। कुछ समय पैरोल पर भी जाता रहा। सजा के दौरान तीन दिसंबर, 2016 को बलेदव नगर थाने में बंदी एक्ट व ठगी की धारा 420 के केस में जेएमआइसी कोर्ट ने उसे 11 सितंबर, 2009 को दोषी करा दिया था। 21 दिसंबर, 2020 को बलदेव गनर थाने में दर्ज बंदी एक्ट का मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के केस में उम्रकैद काट रहे विजयपाल उर्फ पप्पू ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले की जांच न्यायिक अधिकारी कर रहे हैं। - संजय बांगड़, डिप्टी जेलर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed