फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   preme-prsingg-canal-wather

प्रेमी जोड़े ने नहर में कूदकर दी जान

Thu, 13 Oct 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट।
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट। Updated Thu, 13 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
अंबाला कैंट। प्रेमी जोड़े ने पंजाब से गुजरने वाली नहर में कूदकर जान दे दी। लड़की अंबाला कैंट की रहने वाली है, जबकि लड़का रोपड़ का रहने वाला है। पंजाब के गन्नौर थाना की पुलिस ने लड़की के परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद शव उनके हवाले कर दिया गया। मंगलवार को कैंट के सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर शव वारिसों को सौंपा गया। अंबाला कैंट की रहने वाली लड़की पिछले दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने इस बारे में पुलिस को भी शिकायत दी थी। बताया जाता है कि युवती का प्रेम प्रसंग रोपड़ के रहने वाले एक युवक के साथ था। उधर, इन दोनों के शव पंजाब की रिसाला साइफन (भाखड़ा नहर का एक प्वाइंट) से बरामद हुए। बताया जाता है कि लड़की का शव एक दिन बाद बरामद हुआ, जबकि लड़के का शव पहले बरामद हुआ था।
विज्ञापन

गन्नौर पुलिस ने जांच के बार लड़की की पहचान की, जिस पर अंबाला कैंट पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद अंबाला पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया, जिसके बाद परिजनों ने गन्नोर पुलिस पहुंचकर शव की पहचान की। इसके बार पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया। युवती के शव का पोस्टमार्टम अंबाला कैंट सिविल अस्पताल में कराया गया। जांच अधिकारी मोहन लाल का कहना है कि इस संबंध में जांच की जा रही है, जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed