फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police is investigating on every aspect in the case of murder of a young man in Ambala

खेत में मिला युवक का शव: पहली पत्नी ने हैप्पी की तीसरी पत्नी को फोन कर कहा चिट्टे कपड़े सिलवा लो अब...

Mon, 17 Jan 2022 04:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह राजेश शांडिल्य, अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला (हरियाणा)
राजेश शांडिल्य, अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 17 Jan 2022 04:00 AM IST
सार

हरियाणा के अंबाला जिले के  गांव खानपुर लबाणा से लापता हैप्पी गुजराल का शव खेतों में मिला है। इसमें हत्या की आशंका जताई जा रही है। शुरूआती जांच में शक की सुई दो तरफ घूमी, मगर फोन कॉल का जिक्र आते ही अब एक ओर टिक रही है। पहली पत्नी के तीसरी पत्नी को किए गए कॉल के बारे में पूछा तो डीएसपी ने कहा कि सभी पहलुओं की होगी जांच।

विज्ञापन
Police is investigating on every aspect in the case of murder of a young man in Ambala
खेत में मिला लापता हैप्पी गुजराल का शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जमींदार की हत्या का सूत्रधार कौन? इस प्रकरण में शक की सुई दो ओर घूमते हुए सीधा हैप्पी गुजराल की पहली पत्नी पर जाकर टिक रही है। शनिवार शाम को जिला के गांव खानपुर लबाणा वासी जमींदार हैप्पी गुजराल घर से अपनी बाइक पर निकला था। इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा। कुछ लोगों ने बताया था कि देर शाम बस अड्डे के पास दिखा गया था, मगर आज सुबह 10 बजे उसका शव जमींदार दलजीत सिंह के खेतों में अर्धनग्न अवस्था में खून से लथपथ पड़ा मिला।

विज्ञापन

 
बता दें कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर हैप्पी गुजराल का अपना खेत हैं। इस गांव में उनकी 12 एकड़ कृषि भूमि है। हैप्पी का शव मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और साथ ही कई तरह की चर्चाएं हवा लेने लगी। कुछेक को इस घटना के पीछे पुराने झगड़े के तार जुड़े नजर आए, लेकिन एक फोन काल ने इस पूरे मामले की सुई ऐसी जगह पर टिका दी।
विज्ञापन


इसके बाद हैप्पी गुजराल की पहली पत्नी को शक के घेरे में आ गई। बहरहाल पुलिस इस हत्या प्रकरण की गुत्थी सुलुझाने में लगी है। पुलिस की कई टीमें जांच पड़ताल में जुटी है। संबंधित थाना पुलिस के अलावा,सीआईए,सीन ऑफ क्राइम की टीम और डॉग स्कवायड ने भी देर शाम को आकर काफी दूर तक जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान हैप्पी गुजराल की बाइक भी पीरबाबा चौक के निकट कच्ची गोहर के पास गुरनाम सिंह के खेतों से बरामद हुई। हालांकि इस हत्या प्रकरण के बाद अब तक जो सबसे बड़ी बात सामने आई, वह है हैप्पी गुजराल की पहली पत्नी द्वारा की गई फोन कॉल।

बता दें कि जिला के गांव खानपुर लबाणा के जिस जमींदार हैप्पी गुजराल की रहस्मय हालात में नृशंस हत्या कर लाश को खेतों में फेंका गया, उसकी मौजूदा यानी तीसरी पत्नी को रविवार सुबह एक फोन कॉल आई थी। फोन करने वाला कोई और नहीं, बल्कि हैप्पी गुजराल की पहली पत्नी बीना ने किया था।

बीना पंजाब के मलोट क्षेत्र की रहने वाली है,उसके पास एक बेटा भी है। हैप्पी गुजराल से उसका तलाक करीब 14 साल पहले हो चुका है। अब रविवार यानी 16 जनवरी 2022 की सुबह बीना ने तलाक के इतने वर्ष बाद अपने तलाकशुदा पति की तीसरी पत्नी सिमरन कौर को फोन क्यों किया ? यह बड़ा सवाल है।

परिवार के सदस्यों से जब अमर उजाला ने बात की तो उन्होंने बताया कि बीना पहले भी हैप्पी गुजराल को फोन करती रहती थी। रविवार को जब उसने सिमरन को यह बोला कि चिट्टे कपड़े सिला अब अपने लिये...यह बोलने के बाद बीना ने फोन काट दिया था।

दो साल पहले सरपंच से हुआ था झगड़ा 

 हैप्पी गुजराल के छोटे भाई रविंदर गुजराल से जब यह पूछा गया कि क्या हैप्पी की किसी से कोई दुश्मनी थी। इस पर उन्होंने बताया कि हैप्पी की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। हालांकि दो साल पहले उनके गांव के सरपंच के पति लाभप्रीत के साथ उसका झगड़ा हुआ था, इस झगड़े में हैप्पी गुजराल को टांके भी लगे थे। क्या उस झगड़े से इस घटनाक्रम का कोई तार जुड़ा है, इस पर मृतक के भाई ने कोई जवाब नहीं दिया, उन्होंने कहा कि पुलिस जांच कर रही है, लेकिन साथ ही उन्होंने जो बात बताई वह काफी सनसनीखेज थी। उनका कहना था कि रविवार को हैप्पी की पहली पत्नी बीना ने फोन करके उनकी भाभी को कहा था कि अब चिट्टे कपड़े सिलवा लो। 

दूसरी पत्नी से तलाक लेकर की थी तीसरी शादी,उससे दो बच्चे हैं

हैप्पी के भाई रविंदर गुजराल ने बताया था कि उसके बड़े भाई हैप्पी गुजराल की पहली शादी 2006 में मलोट वासी बीना के साथ हुई थी। बीना बहुत कम समय ही उनके परिवार के साथ गांव में रही। उसका एक पुत्र भी है,लेकिन एक साल बाद इनका विवाद हो गया और कुछ समय बाद तलाक होने के बाद उनके भाई ने दूसरी शादी कर ली। इस शादी के एक माह बाद ही दूसरी पत्नी के साथ भी मनमुटाव हो गया और दूसरी पत्नी से तलाक लेने के बाद हैप्पी ने सिमरन कौर से विवाह कर लिया था। सिमरन कौर से शादी के बाद इनके दो बच्चों में 8 वर्षीय बेटी कीरत कौर और 6 वर्षीय बेटा जपमन है।     

झगड़ा हुआ था, पर समझौते के बाद अब कोई मनमुटा नहीं था

गांव के सरपंच के पति एवं पंजाबी सिंगर लाभप्रीत से जब इस बारे में जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि वह अपना स्टूडियो मोहाली में बना रहे हैं। उन्हें इस घटना की जानकारी आज सुबह ही मोहाली में मिली थी,सूचना मिलते ही वह गांव पहुंचा था।हैप्पी गुजराल के साथ दो साल पहले हुए झगड़े के विषय में उन्होंने बताया उनका झगड़ा हुआ था,क्योंकि शराब पीकर हैप्पी ने उनके साथ अभद्रता की थी,लेकिन इसके बाद दोनों का समझौता हो गया था और आपस में दोनों परिवारों में अब किसी प्रकार का मनमुटाव नहीं था।

जांच के लिये गठित कर दी गई है टीमें : डीएसपी 

डीएसपी अनिल कुमार से जब इस बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि अभी तक उनके पास ऐेसे किसी फोन कॉल की जानकारी नहीं है,लेकिन सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण की जांच के लिये टीमें गठित कर दी गई है। संबंधित थाना प्रभारी विजय कुमार के मुताबिक इस मामले में मृतक की पत्नी सिमरन कौर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed