फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Petrol on doctors and staff at civil hospital, escape to save lives, Ambala

सिविल अस्पताल में डाक्टर और स्टाफ पर पथराव, भाग कर बचाई जान

Thu, 09 Mar 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Thu, 09 Mar 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन

बुधवार देर रात कैंट सिविल अस्पताल में उस समय हंगामा हो गया, जब एक व्यक्ति ने शराब के नशे में डॉक्टर और स्टाफ पर ही पथराव कर दिया। इस दौरान डॉक्टर और स्टाफ भी इमरजेंसी से बाहर भाग लिया, जबकि बाद में सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने इस युवक को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल अंबाला कैंट की इमरजेंसी में डॉक्टर और स्टाफ तैनात था। इसी दौरान एक मरीज आया, जिसे चेक करने के बाद दवा दी और वापस भेज दिया। यह यह मरीज इमरजेंसी से गया ही था कि एक युवक इसी मरीज को दोबारा से इमरजेंसी में लेकर पहुंच गया। इस युवक ने पहले तो ड्यूटी पर तैनात डाक्टर से बदतमीजी शुरू कर दी। इस पर जब डॉक्टर ने युवक को रोकना चाहता तो युवक अपशब्द कहते हुए इमरजेंसी से बाहर चला गया। डॉक्टर का कहना है कि यह युवक नशे की हालत में था। इमरजेंसी से बाहर जाने के कुछ ही देर के बाद यह युवक वापस आया, जिसके हाथ में पत्थर थे। इस दौरान युवक ने डॉक्टर पर पत्थर फेंका, जबकि डॉक्टर इस में बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


इस दौरान इमरजेंसी में भगदड़ मच गई, जबकि स्टाफ ने जब इस युवक को काबू करने का प्रयास किया, तो इस युवक ने स्टाफ पर भी पत्थर फेंक दिए। यह देख डॉक्टर और स्टाफ तुरंत ही अस्पताल की इमरजेंसी से बाहर भाग आया। इसी दौरान पुलिस को भी सूचना दी गई। काफी देर तक अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा होता रहा, जबकि स्टाफ भी बाहर ही खड़ा रहा। इस दौरान सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को काबू किया। उल्लेखनीय है कि सिविल अस्पताल कैंट में पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें स्टाफ की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हुए हैं। पुलिस ने इस युवक का मेडिकल कराया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बीसी बाजार चौकी प्रभारी बलवंत सिंह ने बताया कि मेडिकल में पाया गया है कि युवक नशे में था और उसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed