{"_id":"5814e7054f1c1bf535bc23d7","slug":"one-lakh-lut","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कीम का झांसा देकर लाखों की ठगी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कीम का झांसा देकर लाखों की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
Updated Sat, 29 Oct 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट। महेशनगर इलाके स्थित बाले के नगले में एक महिला ने विभिन्न सरकारी स्कीमों का झांसा देकर कई लोगों के साथ लाखों रुपये की ठगी कर ली। इसी मामले को लेकर ठगी का शिकार हुई पंद्रह के करीब महिलाएं महेशनगर थाने पहुंची और उन्होंने पुलिस को अपनी ठगी की दास्तान सुनाते हुए महिला के खिलाफ शिकायत दी।
शिकायत में महिला गीता, अनीता, परमेश्वरी, सविता, ममता, कैलाशो, मीनाक्षी, रंजना, रानी, रजनी, इत्यादि ने बताया कि आरोपी महिला ने उन्हे सरकार की ओर से चल रही विभिन्न स्कीमों की जानकारी दी और फिर इन स्कीमों का लाभ उठाने के लिए उनसे हजारों में रुपये इक_े किए। वे लोग भी आरोपी महिला के झांसे में आ गई और उन्होंने हजारों रुपये आरोपी महिला को अलग-अलग दिनों में दे दिए। लेकिन अब न तो उन्हे किसी भी स्कीम का लाभ मिला और न ही आरोपी ने उनके रुपये लौटाए। ठगी की शिकार महिलाओं ने बताया कि वे कई बार आरोपी महिला के घर भी जा चुके हैं, लेकिन वहां से उन्हे भगा दिया जाता है। उधर, महेशनगर पुलिस के एएसआई राजेंद्र ने बताया कि इस मामले में शिकायत आ गई है और उसकी जांच की जा रही है।