फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   On suspicion of diesel theft, the youths were garlanded with shoes

यमुनानगर: ट्रकों से डीजल चोरी के शक में युवकों को जूतों के हार पहनाए, ढोल बजा बाजार में घुमाया

Sat, 31 Dec 2022 09:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 31 Dec 2022 09:56 PM IST
सार

आगे आगे ढोल बजाने वाला चलता रहा और पीछे पीछे जूतों के हार डाले युवकों को लेकर लोग चलते रहे। यह घटना चांदपुर रेलवे पुल के पास की बताई जा रही है।

विज्ञापन
On suspicion of diesel theft, the youths were garlanded with shoes
वायरल वीडियो में युवकों को पहनाए जूते। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में ट्रकों से डीजल व बैटरियां चोरी करने के शक में लोगों ने तीन युवकों को पकड़ लिया। एक युवक के भागने के बाद दो के साथ लोगों ने पहले तो जमकर मारपीट की। लोगों का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ। उनके गले में जूतों के हार डाल कर ढोल बजवाते हुए उन्हें बाजार में घुमाया गया। लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार चांदपुर रेलवे पुल के पास ट्रकों के पास खड़े तीन युवकों को लोगों ने पकड़ लिया। उन पर आरोप लगाया गया कि यह ट्रकों से बैटरियां व डीजल चोरी करते हैं। पहले भी कई ट्रकों से बैटरियां चोरी हो चुकी हैं। इस दौरान मौका पाकर एक युवक भाग निकला, लेकिन दो युवकों को लोगों ने बंधक बना लिया।
विज्ञापन


उनकी जमकर धुनाई की गई। उन्हें ट्रक के पीछे रस्सी से बांध दिया गया। इसके बाद भी यह लोग शांत नहीं हुए और ढोल वाले को बुलाया गया। दोनों युवकों के गले में जूतों की माला डाली गई और एरिया में इन युवकों को घुमाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे आगे ढोल बजाने वाला चलता रहा और पीछे पीछे जूतों के हार डाले युवकों को लेकर लोग चलते रहे। यह घटना चांदपुर रेलवे पुल के पास की बताई जा रही है। इस कृत्य का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

गांधीनगर थाना प्रभारी सुभाष का कहना है कि इस तरह का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि कोई शिकायत आई तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed