फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   NIA and NSG team arrived to investigate the case of hand grenade found in Ambala of Haryana

हरियाणा: अंबाला में हैंड ग्रेनेड और एक्सप्लोसिव डिवाइस मिलने का मामला, जांच के लिए पहुंची एनआईए और एनएसजी

Tue, 22 Mar 2022 02:09 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा) 
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा)  Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 22 Mar 2022 02:09 AM IST
सार

पंजाब पुलिस की टीम ने भी मौका मुआयना किया। हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर विस्फोटक मिले थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं वहीं स्थानीय पुलिस की भी पैनी नजर रखे हुए हैं।

विज्ञापन
NIA and NSG team arrived to investigate the case of hand grenade found in Ambala of Haryana
अंबाला शहर स्थित एमएम यूनिवर्सिटी के पास मिले हैंड ग्रैनेड के मामले में जांच करती राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के अंबाला में अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे के पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर मिले सक्रिय हैंड ग्रेनेड और एक्सप्लोसिव डिवाइस मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी जांच में जुट गई हैं। साथ ही पंजाब पुलिस ने भी सोमवार को मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस दौरान एसपी समेत अन्य स्थानीय पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


बीते रोज हैंड ग्रेनेड और एक्सप्लोसिव डिवाइस मिलने के बाद सोमवार को एनआईए (राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण) और एनएसजी (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) के साथ पंजाब पुलिस की टीम अंबाला के सद्दोपुर स्थित एमएम यूनिवर्सिटी के सामने पहुंची। इस दौरान अंबाला पुलिस की टीम के सहयोग से जांच एजेंसियों ने क्षेत्र का निरीक्षण किया, जहां से रविवार को हैंड ग्रेनेड और एक्सप्लोसिव डिवाइस मिले थे।
विज्ञापन




अंबाला पुलिस टीम से स्वयं एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने सुरक्षा एजेंसियों को इस बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही गत दिवस मिले विस्फोटक पदार्थ को दिखाया। इसके बाद एजेंसियों के सामने ही विस्फोटक पदार्थ को नष्ट किया गया, हालांकि इससे पहले ही इसे डिफ्यूज कर दिया गया था। विदित हो कि पंजाब और हरियाणा का बॉर्डर क्षेत्र होने और बड़े स्तर पर विस्फोटक मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शिकायत के बाद विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत हुआ था मामला दर्ज 
बलदेव नगर थाने में दर्ज शिकायत में गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह पंजाब के तरणतारण जिले में गांव पिक्खी में रहता है और मेहनत मजदूरी का काम करता है। वह एमएम यूनिवर्सिटी में शटरिंग का काम करने के लिए आया था और शनिवार शाम करीब चार बजे यूनिवर्सिटी के मेन गेट के सामने खाली पड़ी जगह में गया था।



जीटी रोड से 50 मीटर की दूरी पर दीवार के साथ झाड़ियों के बीच में तीन अलग-अलग प्लास्टिक के डिब्बों में टेप लगे हुए पैक पड़े थे। इसके साथ ही एक एल्युमिनियम का बक्शा भी था। इस पर टेप लगी हुई थी और एक तार बाहर निकली थी। इसके पास ही एक प्लास्टिक का लिफाफा था जिस पर शामे दी हट्टी जलालाबाद और एक बोरी पर गोपाल फ्लोर मिल समराला लिखा था।

तीनों पैकेट के बारे में कॉलेज के मेन गेट पर जाकर गार्ड को सूचना दी और सामान भी गार्ड रूम में रख दिया। इसके बाद अगली सुबह अधिकारियों नें पुलिस को इस बारे में सूचना दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों की टीम अंबाला पहुंची थी। अंबाला पुलिस ने उनका पूरा सहयोग किया है। इस मामले की गहनता के साथ जांच की जाएगी। - जश्नदीप सिंह रंवाधा, एसपी अंबाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed