फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Minor laborer died after being buried under tractor trolley loaded with soil in Ambala

Ambala: मिट्टी से लोड ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबने से नाबालिग श्रमिक की मौत, ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 02 Mar 2023 12:59 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 02 Mar 2023 12:59 PM IST
सार

अंबाला में मिट्टी से लोड ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबने से हुई नाबालिग श्रमिक की मौत के मामले में तीन महीने बाद नारायणगढ़ पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपी ठेकेदार रणदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Minor laborer died after being buried under tractor trolley loaded with soil in Ambala
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंबाला के गांव लोटो में मिट्टी से लोड ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबने से हुई नाबालिग श्रमिक की मौत के मामले में तीन महीने बाद नारायणगढ़ पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपी ठेकेदार रणदीप सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, नाबालिग श्रमिक से जीवन घातक काम करवाने, सही तथ्य छुपाने व साक्ष्य मिटाने तथा शिकायकर्ता को घमकाने के मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
थाना नारायणगढ़ पुलिस को दी शिकायत में धर्मबीर ने बताया कि वह गांव लोटो का निवासी है और उसका 17 वर्षीय नाबालिग बेटा नीरज जोकि मार्च 2022 से रणदीप सिंह के पास हेल्पर का काम करता था। रणदीप सिंह जोकि जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर ट्रालियों का मालिक है तथा मिट्टी का ठेकेदार है। रोजाना की तरह उसका बेटा नीरज 29 नवंबर 2022 को अपने काम पर गया था। शाम 5 बजे उसे सूचना मिली की उसके बेटे नीरज का ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबने से एक्सीडेंट हो गया है और नीरज को नारायणगढ़ के नागरिक अस्पतला में इलाज के लिए लेकर गये हैं।
विज्ञापन


इस सूचना के बाद वह तुरंत परिजन के साथ नारायणगढ़ के नागरिक अस्पताल में में पहुंचा तो देखा कि उसके बेटे नीरज का देहांत हो चुका था। प्रार्थी के अनुसार ठेकदार रणदीप सिंह द्वारा उसके बेटे नीरज को मिट्टी से लोड ट्रक्टर ट्राली पर भेजा जिसके कारण् उसकी मौत हो गई और ठेकेदार रणदीप सिंह ने पुलिस से सही तथ्य छुपाकर अपने बचाव में डीडीआर 30 नवंबर 2022 दर्ज करवाई है तथा अपने खिलाफ साक्ष्यों को मिटाने की नीयत से पुलिस व प्रार्थी की जानकारी के बिना मौका से ट्रक्टर ट्राली हटा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने धर्मबीर की गरीबी व लाचारी का लाभ उठाते हुये उसे डराया व धमकाया की यदि उसने आरोपी के खिलाफ कोई पुलिस कारवाई करने की कोशिश की तो वह प्रार्थी व उसके परिवार को जान से मार देगा। अब इस मामले में नारायणगढ़ पुलिस ने आरोपी ठेकेदार रणदीप सिंह के खिलाफ नीरज की गैर इरादतन हत्या, नाबालिग श्रमिक से जीवन घातक काम करवाने, सही तथ्य छुपाने, साक्ष्य मिटाने व प्राथी को जान से मारने की धमकी देने के तहत मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed