फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   MCA scrap Scam, sanitary, inspector, suspend

एमसीए में स्क्रैप घोटाला, सेनेटरी इंस्पेक्टर सस्पेंड

Fri, 18 Mar 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला Updated Fri, 18 Mar 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
MCA scrap Scam, sanitary, inspector, suspend
एमसीए - फोटो : Amar ujala
म्यूनिसिपल कारपोरेशन अंबाला (एमसीए) में स्क्रैप घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। एमसीए कार्यालय सिटी से वो स्क्रैप गायब हो रहा था, जिसे उठाने का ठेका ही नहीं दिया गया था। इतना ही नहीं गायब होने वाले सामान वो मशीनों व अन्य उपकरण शामिल  थे, जो पूरी तरह से खराब नहीं थे, केवल उन्हें मरम्मत के इंतजार में रखा गया था, लेकिन इन मशीनों को भी स्क्रैप बनाकर उसे एमसीए कार्यालय से गायब किया जा रहा है, लेकिन एमसीए के एक युवा पार्षद की मुस्तैदी से वीरवार को इस बड़े गबन का पर्दाफाश हो गया है। एमसीए से ट्रक में भरकर गायब हो रहे लोहे के सामान को न केवल रंगे हाथों पकड़ लिया गया, बल्कि इस आरोप में फंसे एमसीए सेनेटरी इंस्पेक्टर विनोद बेनीवाल और ठेकेदार मनीष कुमार को भी पुलिस ने इस मामले में काबू कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दूसरी ओर, एमसीए अफसरों ने तुरंत इस मामले में सेनेटरी इंस्पेक्टर को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड भी कर दिया है और इस मामले में अलग से भी विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

ऐसे हो रहा था घोटाला, अफसर थे अनजान
10 फरवरी 2016 को खुली बोली में एमसीए ने स्क्रैप उठाने का ठेका एक ठेकेदा को दिया था। इस ठेके के अनुसार ठेकेदार ने एमसीए सिटी जोन कार्यालय में नगर निगम कर्मचारी संघ के मुख्य कार्यालय के सामने पड़े लोहे के बेकार सामान जैसे डस्टबीन, व्हील बैरो, रिक्शा रेहड़ी, हाथ ट्रॉली इत्यादि लोहे का सामान उठाना था। इस सामान को 23.20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा जाना था, लेकिन यहां उक्त सामान के साथ-साथ यहीं पड़ी वर्केबल मशीनों, पंप व अन्य वाहनों की मोटरें, इंजन समेत अन्य सामान ऐसा था, जो  इस ठेके की श्रेणी से बाहर था। एमसीए अफसरों की मानें तो थोड़ी रिपेयर के बाद इस सामान का इस्तेमाल विभिन्न कामों में किया जा सकता था। लेकिन ठेकेदार, सेनेटरी इंस्पेक्टर की मिलीभगत से उक्त स्क्रैप के साथ-साथ वर्केबल सामान भी एमसीए कार्यालय से गायब होने लगा था। हैरानी की बात यह कि ये सारा खेल नगर निगम कार्यालय में ही हो रहा था और अफसर इससे अनजान थे।
विज्ञापन

ऐसे पकड़ा घोटाला, एमसीए में मचा हड़कंप
दरअसल, इस घोटाले की मुखबिरी एमसीए कार्यालय से ही एक युवा पार्षद पुष्पिंद्र हरीश को हो रही थी, लेकिन पार्षद संबंधित मुखबिर को इस घोटाले का खेल रंगे हाथों पकड़वाने को कह रहा था। लिहाजा वीरवार को जब इसी घोटाले के चलते लोहे वर्केबल सामान को स्क्रैप के साथ ट्रक में भरकर निकाला गया, तो युवा पार्षद पुष्पिंद्र हरीश एमसीए कार्यालय सेनेटरी इंस्पेक्टर के पास पहुंच गए और स्क्रैप से भरे ट्रक के बारे में पूछने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पार्षद की पूछताछ से घबराए सेनेटरी इंस्पेक्टर ने तुरंत उस ट्रक को वापस एमसीए कार्यालय में बुलवा लिया, जो एमसीए से स्क्रैप के साथ वर्केबल माल लेकर निकला था। उधर, पार्षद ने जब ट्रक में वर्केबल लोहे का सामान देखा, तो वे दंग रह गया और उसने तुरंत एसीडीएम अंबाला शक्ति सिंह को इसकी सूचना दी। उसके बाद एसडीएम, तहसीलदार, एमसीए के ज्वाइंट कमिश्नर गिरीश चावला मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने मौके पर एक्ईएनएन डीके मंगला को भी मौके पर बुला लिया। एसडीएम ने भी जब सारा मामला देखा, तो वह भी भड़क गए और उन्होंने भी एमसीए अफसरों व कर्मचारियों की क्लास लगाई। उधर, मेयर रमेश लाल मल भी मौके पर पहुंच गए। उसके बाद एसडीएम ने मौके पर इलाका पुलिस को बुलवाया और सेनेटरी इंस्पेक्टर और स्क्रैप से भरे ट्रक को पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरी ओर, ज्वाइंट कमिश्नर गिरीश चावला ने भी शिकायत कोतवाली पुलिस को सौंप दी।
---

प्रथम दुष्टया मामला में काफी गड़बड़ी दिखाई दे रही है। स्क्रैप की आड़ में दूसरा कीमती माल भी एमसीए कार्यालय से ले जाया जा रहा था। केस पुलिस को सौंप दिया है , पुलिस इस मामले की कार्रवाई करेगी। इस घोटालेबाजी से जुड़े किसी भी अन्य कर्मचारी व अफसर को बख्शा नहीं जाएगा।
-शक्ति सिंह, एसडीएम, अंबाला-
---

इस मामले में सेनेटरी इंस्पेक्टर विनोद बैनीवाल को पुलिस के हवाले कर दिया गया है और उन्हे तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में और लोगों की मिलीभगत जानने के लिए विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
-गिरीश चावला, ज्वाइंट कमिश्नर, एमसीए-
---
मुझे कई दिनों से इस गड़बड़झाले की सूचना मिल रही थी। ये घपलेबाजी पिछले काफी दिनों से चल रही थी, लेकिन मैं इस मामले को रंगे हाथों एक्पोज करना चाहता था। इसलिए मैने अब उस वक्त अफसरों को सूचना दी, जब फिर से इस माल को गायब किया जा रहा था। इसमें अन्य कर्मचारियों की भी मिलीभगत है, एमसीए इस मामले की निष्पक्षता से जांच करवाए।

-पुष्पिंद्र हरीश, पार्षद वार्ड नंबर आठ-
---
 इस गड़बड़झाले में सेनेटरी इंस्पेक्टर विनोद बेनीवाल, ठेकेदार मनीष कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत, चोरी व आपराधिक साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपियों को कोर्ट में पेश कर उनका रिमांड लिया जाएगा, ताकि पूछताछ में और जानकारियां का खुलासा हो सके।
-रजनीश यादव, थाना प्रभारी कोतवाली-
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed