{"_id":"56ec578c4f1c1bbc588b4b44","slug":"mca-scrap-scam-inspector-on-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसीए में स्क्रैप घोटाला: इंस्पेक्टर, ठेकेदार रिमांड पर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमसीए में स्क्रैप घोटाला: इंस्पेक्टर, ठेकेदार रिमांड पर
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला
Updated Sat, 19 Mar 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। एमसीए स्क्रैप घोटाले में कोतवाली पुलिस ने सेनेटरी इंस्पेक्टर और ठेकेदार को काबू कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस इस मामले में दोनों आरोपियों से पूछताछ कर इस मामले में अन्य अफसरों और कर्मचारियों की संलिप्तता का मालूम करेगी।
उल्लेखनीय है कि वीरवार को सिटी क पार्षद पुष्पिंद्र हरीश ने मुस्तैदी दिखाते हुए अपनी मुखबिरी पर म्यूनिसिपल कारपोरेशन अंबाला (एमसीए) के सिटी जोन कार्यालय से स्क्रैप घोटाले का न केवल पर्दाफाश किया था, बल्कि स्क्रैप को गायब होते हुए रंगे हाथों पकड़वाया था। इस दौरान वर्केबल मशीनों को लाखों रुपये का स्क्रैप बनाकर उन्हें ट्रक में भरकर बाहर भेजा जा रहा था, लेकिन इस ट्रक को रंगे हाथों काबू कर लिया गया था। इसी मामले में एमसीए कमिश्नर अजय तोमर के आदेश पर ज्वाइंट कमिश्नर गिरीश नागपाल ने सेनेटरी इंस्पेक्टर विनोद बैनीवाल को सस्पेंड कर दिया। थाना प्रभारी रजनीश यादव का कहना है कि इस मामले में दोनों आरोपियों से पूछताछ कर इस मामले की तह तक जाने का प्रयास किया जा रहा है।