{"_id":"6634665cbad05c676e0c33ba","slug":"loot-with-shopkeeper-in-ambala-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: दुकान से लौट रहे दुकानदार पर बदमाशों ने किया हमला, लैपटॉप और ढाई लाख रुपये से भरा बैग लेकर भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ambala: दुकान से लौट रहे दुकानदार पर बदमाशों ने किया हमला, लैपटॉप और ढाई लाख रुपये से भरा बैग लेकर भागे
Fri, 03 May 2024 10:36 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 03 May 2024 10:36 AM IST
सार
पुलिस को दी शिकायत में मटेहड़ी शेखां गांव निवासी गगन नरूला ने बताया कि वह वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर का भी काम करता है। वीरवार रात करीब 9 बजे को वह अपनी दुकान से लैपटॉप और करीब ढाई लाख रुपए नगद लेकर पैदल ही अपने घर की तरफ जा रहा था। बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
घायल दुकानदार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबाला सिटी के मटेहड़ी शेखां गांव में बाइक सवार 3 बदमाशों ने दुकानदार पर वीरवार रात को तलवार व रॉड से हमला कर लूटपाट की। बदमाश पहले से ही रेकी कर रहे थे। जैसे ही दुकानदार आया तो आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया और लैपटॉप, ढाई लाख की नगदी ले उड़े। यह पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई।
घायल दुकानदार फिलहाल निजी अस्पताल में दाखिल है। सूचना मिलते ही एएसपी सृष्टि गुप्ता व जांच टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में मटेहड़ी शेखां गांव निवासी गगन नरूला ने बताया कि उसकी नरूला गारमेंट्स क्लाथ हाउस नाम से दुकान है। वह वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर का भी काम करता है। वीरवार रात करीब 9 बजे को वह अपनी दुकान से लैपटॉप और करीब ढाई लाख रुपए नगद लेकर पैदल ही अपने घर की तरफ जा रहा था। दुकान की चाबियां भी बैग में डाल रखी थी। जब वह अपने घर के पास पहुंचा तो बाइक पर 3 बदमाश आए।
तीनों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। बदमाशों ने उसके ऊपर जानलेवा हमला करते हुए लोहे की रॉड उसके सिर व कमर में मारी। दो बदमाशों ने तलवार से उसकी दोनों बाजुओं पर कई वार किए। उसने शोर मचाया तो तीनों बदमाश उसका बैग छीन कर बाइक पर फरार हो गए। शोर सुनकर ममेरा भाई अमन घर से आए और उसे सीएचसी चौड़मस्तपुर में लेकर पहुंचा। घायल गगन ने बताया कि उसके सिर समेत शरीर पर 9 जगह चोटें आई हैं। अब वह सिटी के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल है।