{"_id":"5749e4014f1c1b3207691f4d","slug":"kis-darj","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमला करने पर तेरह आरोपियों पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमला करने पर तेरह आरोपियों पर केस दर्ज
Updated Sun, 29 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणगढ़। गांव की युवती की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने व अशील मेसेज भेज कर धमकाने के मामले में युवती के परिजनों पर साथियों सहित हमला करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को बालकिशन उर्फ लक्की सहित 13 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्यवाही आरंभ कर दी है।
उल्लेखनीय है कि शहर के निकटवर्ती गांव लौटों की एक युवती को उसी के गांव का एक युवक बालकिशन उर्फ लक्की पिछले लगभग चार माह से परेशान कर रहा था। बताया जाता है कि कुछ समय पहले युवती के परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के बाद गांव में हुई पंचायत में मामले को सुलझा लिया गया था लेकिन इसके बाद भी आरोपी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और उसने फर्जी आईडी के सहारे युवती को सोशल मीडिया पर बदनाम करने के साथ-साथ अशील मेसेज भेजने जारी रखे। यही नहीं आरोपी ने युवती को जान से मारने तक की धमकी दे डाली। युवक की हरकतों से तंग आए युवती के परिजनों ने पुलिस में एक शिकायत दी थी,
जिसके बाद आरोपी युवक ने अपने साथियों को लेकर युवती के घर पर हमला बोल दिया था जिसमें लगभग एक दर्जन लोगों को गंभीर चोटें आई थी। हमले में अंगूरी देवी, सुरेश पाल, तरुण, शुभम सहित अन्य कई लोग घायल हो गए थे। जांच अधिकारी बलजीत सिंह के अनुसार अंगूरी देवी के बयान पर बालकिशन उर्फ लक्की सहित 13 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।