{"_id":"58178f204f1c1bb931435d76","slug":"karant-in-bhas-mot","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से भैंस की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से भैंस की मौत
amar ujala beuro ambala
Updated Tue, 01 Nov 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणगढ़। स्थानीय वार्ड 13 में बिजली के खंभे के साथ लगी स्टे की तार के साथ टकराने से एक भैंस की मौत हो गई। भैंस मालिक विक्की के अनुसार उसकी भैंस खुले प्लाट में घास चुग रही थी कि प्लाट में खड़े एक बिजली के खंभे के साथ लगी स्टे की तार से भैंस अचानक टकरा गई। विक्की ने बताया कि स्टे की तार में करंट इतना जोरदार था कि भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। इसके लिए उसने बिजली विभाग के कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इस बारे उन्होंने विभाग को पहले भी लिखित में शिकायत देकर सूचित किया था, लेकिन विभाग की लापरवाही के चलते पूरे वार्ड में हाई वोल्टेज की तारे नीचे लटकी हुई है, जिसके कारण कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन