फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   jumped wall in airforce station, entered nepali, army in tension

दीवार फांदकर एयरफोर्स स्टेशन में घुसा नेपाली, टेंशन में सेना

Wed, 30 Mar 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला Updated Wed, 30 Mar 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
jumped wall in airforce station, entered nepali, army in tension
दीवार फांदकर एयरफोर्स स्टेशन में घुसा नेपाली, टेंशन में सेना - फोटो : Amar ujala
मंगलवार को एक बार फिर से अंबाला के अति संवेदनशील हिस्से से एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। इस बार ये व्यक्ति अंबाला एयरफोर्स स्टेशन के भीतर से काबू किया गया है। ये व्यक्ति फिलहाल नेपाल का रहने वाला बताया जा रहा है और एयरफोर्स की दीवार फांदकर भीतर दाखिल हुआ था।
विज्ञापन

फिलहाल इस संदिग्ध को लेकर जहां एयरफोर्स,  आर्मी अथारिटी  व उनकी खुफिया एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है, वहीं अंबाला पुलिस भी ने इस संदिग्ध को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।  लेकिन इस दौरान सेना और लिस की जांच एजेसियों संदिग्ध की भाषा के फेर में उलझ गई है। इसलिए अब ऐसे व्यक्ति की मदद ली जाएगी, जिसे नेपाली आती हो।
विज्ञापन

 संदिग्ध दीवार फांदकर पहुंचा भीतर
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रताप नाम का एक व्यक्ति गत आधी रात एयरफोर्स की दीवार फांदकर भीतर घुस गया। जैसे ही वह एयरफोर्स स्टेशन में दाखिल  हुआ, तभी थोड़ी देर बाद वहां मौजूद गश्त कर रहे एयरफोर्स कर्मियों ने दूधिया रौशनी कुछ  वहीं भीतर कुछ हरकत महसूस की। लेकिन बाद में एयरफोर्स कर्मियों को आभास हो गया कि स्टेशन के भीतर एक व्यक्ति है। एयरफोर्स कर्मियों ने तुरंत उसे काबू कर लिया और आला अफसरों को इसकी जानकारी दी। उधर, एयरफोर्स पुलिस को भी एयरफोर्स स्टेशन के भीतर ही बुला लिया गया। दोपहर तक एयरफोर्स अथारिटी एयरफोर्स स्टेशन के भीतर घुसे युवक को खंगालती रही, लेकिन उसकी भाषा समझ न आने की वजह से खासी परेशानी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस, जांच एजेसियां इतना ही मालूम कर पाई कि व्यक्ति नेपाल का रहने वाला है और उसका नाम प्रताप है। दोपहर बार संदिग्ध को खंगालने के बाद एयरफोर्स अथारिटी ने संदिग्ध को सिविल पुलिस के हवाले कर दिया। युवक के पास कोई सामान तो नहीं मिला, लेकिन युवक अलग भाषा में कुछ न कुछ बोले ही जा रहा है।
पुलिस लेगी नेपाली भाषा जानकार की मदद
 सिविल पुलिस ने मंगलवार रात तक इस संदिग्ध से काफी पूछताछ की, उसे ये भी पूछा कि वे एयरफोर्स की दीवार फांदकर वे भीतर दाखिल  क्यों हुआ? लेकिन संदिग्ध युवक पुलिस का जवाब भी अजीब सी भाषा में देता रहा, लिहाजा अब पुलिस नेपाली भाषा जानने वाले कुछ जानकारों की मदद लेगी, ताकि संबंधित व्यक्ति के बारे में जानकारी ली जा सके। युवक जांच एजेसियों के समक्ष असामान्य सा व्यहार करता रहा।
'अमर उजालाÓ ने चेताया था, फिर नहीं दिखाई गंभीरता
'अमर उजालाÓ  ने 23 जनवरी 2016 के अंक में प्रमुखता से समाचार शीर्षक 'दूरी दरकिनार, खतरे में सुरक्षा की दीवारÓ प्रकाशित कर इस बात की चेतावनी दी थी कि एयरफोर्स स्टेशन के भीतर घुसना मुश्किल नहीं, क्योंकि नियमों को ताकपर रखकर एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा दीवार के बिल्कुल साथ कई अवैध कालोनियां कट गई है और लोगों ने दीवार के साथ इस कदर अपने मकान बना लिए हैं कि कोई भी व्यक्ति घर की छत पर चढ़कर एयरफोर्स स्टेशन के  भीतर घुस सकता है।
जबकि नियमानुसार एयरफोर्स स्टेशन परिसर के 100 मीटर दूरी पर कोई निर्माण नहीं हो सकता, लेकिन यहां केवल एक मीटर की दूरी पर ही मकान बन चुके हैं। लेकिन उसके बावजूद भी न तो जिला प्रशासन और न ही एयरफोर्स अथारिटी ने गंभीरता दिखाई। नतीजा यह हुआ कि एयरफोर्स स्टेशन के अति संवेदनशील क्षेत्र में बेहद कड़ी सुरक्षा के बावजूद एक नेपाली युवक दाखिल हो गया। उधर, संदिग्धों का एयरफोर्स स्टेशन में घुसना कोई पहला मामला नहीं है, पहले भी दो-तीन बार एयरफोर्स स्टेशन के भीतर घुसते आरोपियों को काबू किया जा चुका है।
इसलिए महत्वपूर्ण है एयरफोर्स स्टेशन
 दरअसल, अंबाला में एयरफोर्स की 7 विंग है। यहां उतर भारत में वायुसेना का सबसे बड़ा एयरबेस है। अंबाला में तीन वायुसेना स्टेशन है और पाकिस्तान से युद्ध के दौरान यही स्टेशन अहम भूमिका निभाता है। पाकिस्तान सन 1971 पर इस स्टेशन पर हवाई हमले से बमबारी भी कर चुका है। इसके अलावा आर्मी व एयरफोर्स क्षेत्र की जासूसी करते भी दो पाक जासूस भी पकड़े जा चुके हैं।
 दो माह पूर्व  आर्मी क्षेत्र में पकड़ा था संदिग्ध
 उधर, दो माह पूर्व आर्मी क्षेत्र में भी एक अति संवेदनशील आर्मी यूनिट के पास भी सेना की इंटेलीजेंस यूनिट ने एक संदिग्ध को काबू किया था। वह संदिग्ध भी कुछ बोल पाने में असमर्थ  लेकिन उसके पास नक्शे, सिंबोलिक ग्रिड, कैमरे वाली वीडियोगेम समेत अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया था। उसे भी पुलिस ने पूछताछ के बाद जासूसी के आरोप में केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। लेकिन अब दो माह बाद एयरफोर्स स्टेशन के भीतर भी एक संदिग्ध नेपाली व्यक्ति घुस गया। जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

---
एयरफोर्स अथारिटी ने एक संदिग्ध को पुलिस के हवाले किया है। ये संदिग्ध युवक नेपाल का रहने वाला बताया जा रहा है और दीवार फांदकर एयरफोर्स स्टेशन के भीतर गया था। अभी उससे पूछताछ के दौरान भाषा को लेकर दिक्कत आ रही है, जल्द ही इसका विकल्प ढूंढ लिया जाएगा।
-जगदीप दून, एसीपी, अंबाला कैंट-

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed