फिल्मी स्टाइल में ज्वेलर से लाखों रुपये के गहने ठगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार रात को दो ठग युवकों ने फिल्मी स्टाइल में ज्वैलर्स और एक कोयला कारोबारी को धोखा देकर लाखों रुपये के जेवर ठग लिए और फरार हो गए। ये ठगी इतने शातिर अंदाज में की गई, जिसे देखकर इलाका पुलिस भी हैरान है। दूसरी ओर, ज्वैलर्स व कोयला कारोबारी भी इस वारदात को लेकर सन्न है। हालांकि एक ठग युवक की फोटो ज्वैलर्स की दुकान के सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
ठगी के लिए कोयला कारोबारी को बनाया ढाल दरअसल, ये ठगी एक बहुत ही शातिराना अंदाज में हुई। जानकारी के अनुसार शनिवार रात को पुल चमेली के पास गोदावरी ज्वैलर्स अपना शोरूम बंद करने की तैयारी कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति उनकी दुकान में दाखिल हुआ। उस व्यक्ति ने शोरूम मालिक संजीव अग्रवाल को बताया कि उसे उनके पड़ौसी कोयला कारोबारी ने अपना रेफरेंस देकर भेजा है। उसे चांदी के गिलासों की खरीददारी करनी है। पड़ौसी के रेफरेंस को और पुख्ता करने के लिए शोरूम से बाहर ही छिपकर खड़े ठग के दूसरे साथी ने गोदावरी ज्वैलर्स के फोन पर अपने मोबाइल से फोन करके उससे कहा कि वे उनका पड़ौसी कोयले वाला बोल रहा है और वे चांदी के गिलास भेजे गए व्यक्ति दिखा दे। इससे ज्वैलर्स का विश्वास ठग पर कुछ पुख्ता हो गया, उसने उसे चांदी के गिलास दिखाना शुरू कर दिया। उसके बाद उस ठग ने कहा कि उसे छह गिलास खरीदने है, क्या वे एक गिलास ले जाकर कोयले वाले कारोबारी को दिखा दे। ज्वैलर्स ने इस पर रजामंद हो गया और ठग चांदी को गिलास लेकर वहीं पास में ही स्थित कोयला कारोबारी की दुकान पर चला गया। ज्वैलर्स के कारिंदे भी चांदी का गिलास कोयला कारोबारी के पास ले जाते हुए ठग को दूर से देख रहे थे।
इस तरह कोयला कारोबारी को बातों में उलझाया उधर, ठग जब चांदी के गिलास के साथ कोयला कारोबारी पर पहुंचा, तो उसने वहां कोयला कारोबारी से भारी मात्रा में कोयला खरीदने की बात करनी शुरू कर दी और उससे कुछ देर कोयला खरीदने का रेट बनाता रहा। उसके बाद ठग वापस ज्वैलर्स की दुकान पर आया और ज्वैलर्स से कहने लगा कि वे छह चांदी के गिलास पैक कर दें। तभी ठग ने ज्वैलर्स से कहा कि उसे अपने परिचित की शादी के लिए सोने की चैन व अंगूठियां खरीदनी है, इसलिए उसे अंगूठियां व चैन भी दिखाई जाए। ज्वैलर्स ने उसे अंगूठियां व चैन दिखाई। इस पर उसने चार सोने की अंगूठियां व दो सोने की भारी चैन पंसद कर ली और इसका बिल बनाने को कहा। ज्वैलर्स बिल बनाने में लग गया, इतने में ठग ने सोने की चारों अंगूठियां और सोने की चैनें उठा ली और उसे लाइट की रौशनी में देखते हुए दुकान से बाहर चला गया। लेकिन दुकान से बाहर होते ही ठग तुरंत फरार हो गया। ज्वैलर्स उसे देखने जैसे ही बाहर आया तो वे और उसका दूसरा साथ वहां से भाग चुके थे। इलाका पुलिस के एसएचओ जसपाल सिंह का कहना है कि इस मामले में सीसीटीवी फुटेज ले ली गई है , ठग की तलाश की जा रही है।