{"_id":"fbcc06d586b67c430091e289d0af5990","slug":"high-speed-buses-collided-two-die-24-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई स्पीड बसें टकराईं, दो की मौत, 24 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाई स्पीड बसें टकराईं, दो की मौत, 24 घायल
अंबाला /अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला-हिसार मुख्यमार्ग पर जनसूई हेड के पास हरियाणा रोडवेज की दो बसें अनियंत्रित होकर आपस में भिड़ गई। इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 24 यात्री घायल हो गए हैं।
इन यात्रियों में से चार यात्रियों की हालत बेहद गंभीर है। उन्हें सिटी सिविल अस्पताल से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
हादसे की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण और पुलिस जवान मौके पर पहुंच गए। उसके बाद घायलों को बसों में से निकालकर जैसे-तैसे सिटी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
उधर, इस हादसे की वजह से हिसार हाइवे पर जाम भी लग गया। मगर ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर जसबीर सिंह के नेतृत्व में जल्द ही यातायात सुचारु करवा दिया गया।
मौके पर एमसीए मेयर रमेश लाल मल, डीसीपी सुरेंद्र पाल सिंह, एससीपी सुरेंद्र कौर, एडीसी ऑरबिंद शर्मा, एसीपी विनोद वालिया, एसीपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र, एएचओ बलदेव नगर दिनेश चौहान, एसएचओ नग्गल रघुवीर सिंह, सीएमओ डा. विनोद गुप्ता समेत अन्य चिकित्सकों की टीम ने मौके पर व सिविल अस्पताल में घायलों को पूरा सहयोग दिया।
विज्ञापन
इस तरह हुआ दर्दनाक हादसा
दरअसल, हिसार डिपो की एक बस शिमला के लिए निकली थी और दूसरी ओर चंडीगढ़ की ओर से एक कैथल डिपो की बस कैथल के लिए रवाना हुई थी।
दोपहर बाद दोनों बसें अंबाला-हिसार हाइवे पर तेज रफ्तार से अपने गंतव्यों की ओर बढ़ रही थी। घायल सरदार करनैल सिंह ने बताया कि जैसे ही बस जनसूई हेड के पास पहुंची तो एक ऑटो बस के आगे चल रहा था।
इस ऑटो को बचाने के चक्कर में कैथल की ओर जा रही बस चलते हुए अचानक डेड ब्रेक लगा दी, जिससे बस एकदम अनियंत्रित हो गई और हिसार की ओर से आने वाली बस से जा टकराई।
चूंकि हिसार की ओर से आ रही बस भी बहुत ज्यादा तेज थी। इसलिए दोनों बसों की टक्कर जोरदार हुई और आपस में टकराने के बाद दोनों बसों के हिस्से सड़क से नीचे की ओर उतर गए और वहां पेड़ों से टकरा गई।
इसी दर्दनाक हादसे में दोनों बसों में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 सवारियां घायल हो गईं।
वक्त पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, घायल बेहाल
स्वास्थ्य मंत्री के शहर में अभी तक स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त नहीं है। इसका एक और उदाहरण इस हादसे में दिखाई पड़ गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद 24 घायल और मृतक मौके पर ही पड़े रहे।
लहूलुहान घायल गर्मी से परेशान अपने दर्द से वहीं जमीन पर पड़े कराहते रहे। मगर सूचना देने पर भी समय पर एंबुलेंस की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंची।
जिस पर वहां मौजूद लोगों ने एक दूसरी बस को रोककर उसमें घायलों को चढ़ाया और उन्हें सिटी सिविल अस्पताल पहुंचाया। काफी देर बाद एंबुलेंस गाड़ियां मौके पर पहुंची और वहां शेष बचे घायलों को लेकर सिटी सिविल तक लेकर आई।
पहले भी हादसों में घायलों तक पहुंचने में एंबुलेंस गाड़ियां लेट होती रही हैं।
ये हैं मृतक और घायल
किरण निवासी गांव खुर्द, कैथल (मृतक), अज्ञात (मृतक, अभी शिनाख्त नहीं), सोहनलाल निवासी कैथल (गंभीर, रेफर), यशपाल निवासी हिसार (गंभीर, रेफर), सन्नी (रेफर), दिनेश (हिसार, रेफर)।
घायलों में करनैल सिंह निवासी फतेहाबाद, मीना कैथल, राजू वर्मा कैथल, बस चालक अवतार सिरसा, हुक्म निवासी बैंद, मध्यप्रदेश, राजेश निवासी कैथल, प्रकाशो देवी कुरुक्षेत्र, शमशेर सिंह नरवाना, शकुंतला कैथल, बच्चा आदित्य सहारनपुर, निशा सहारनपुर, बच्चा युवराज कैथल, जगप्रीत फतेहाबाद, परिचालक गुरदयाल कैथल शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त प्रदीप जितेंद्र व सुमित निवासी जींद और तीन अन्यों को मामूली चोटें आई हैं, जो उपचार लेते ही सिविल अस्पताल से चले गए।