फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana: Family members reached the residence of former Home Minister Vij with the dead body, demanded justice

Haryana: पूर्व गृहमंत्री विज के आवास पर शव लेकर पहुंचे परिजन, मांगा इंसाफ

Tue, 10 Sep 2024 09:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 10 Sep 2024 09:30 PM IST
सार

ससुरालियों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। विज ने एसपी यमुनानगर और कमिश्नर से फोन पर बात की है। 

विज्ञापन
Haryana: Family members reached the residence of former Home Minister Vij with the dead body, demanded justice
पूर्व गृहमंत्री विज के आवास पर शव लेकर पहुंचे परिजन, मांगा इंसाफ - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के अंबाला में यमुनानगर छप्पर थाना क्षेत्र के खेड़ा कलां गांव में नाै सितंबर को हुई अंबाला के मंडोर गांव निवासी विवाहिता 35 वर्षीय पूजा रानी की मौत मामले में परिजनों ने पूर्व गृहमंत्री अनिल विज से न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन


मंगलवार को यमुनानगर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजन सीधा शव को एंबुलेंस में लेकर शास्त्री कॉलोनी में पहुंच गए। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या करने और उसे लंबे समय से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। पूर्व मंत्री विज ने एसपी यमुनानगर और पुलिस कमिश्नर से फोन पर बात की।
विज्ञापन


आखिर में परिजन भी उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद विवाहिता को संस्कार के लिए अपने गांव मंडोर ले गए। हालांकि छप्पर पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के 10-12 लोगों पर हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
दरअसल, नाै सितंबर को खेडा कलां गांव में पूजा रानी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसका शव बंद कमरे में मिला था। मृतका के पिता और अन्य परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया था कि बेटी पूजा की पीटकर हत्या की गई है। उसके चेहरे पर सूजन थी। उसके नाक और मुंह से भी खून निकल रहा था। चेहरे पर भी पीटने के निशान हैं।


मृतका के भाई संदीप कुमार ने बताया कि पूजा रानी की शादी 2017 में खेड़ाकलां गांव के नरेश के साथ हुई थी। 2023 में जीजा नरेश की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। तभी से ससुराल पक्ष वाले बहन को तंग करते थे। बहन एक स्कूल में काम करती थी। शनिवार को पिता ने करीब एक घंटा बहन से फोन पर बात की थी। सोमवार को सुबह ससुराल पक्ष से फोन आया था कि बेटी की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed