{"_id":"58879be44f1c1b3e0fcf3e15","slug":"found-on-shmshangat-bomb-sensation-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्मशानघाट पर मिला बम, सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्मशानघाट पर मिला बम, सनसनी
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Tue, 24 Jan 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
श्मशानघाट पर मिला बम, सनसनी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव लाहा के श्मशानघाट से मंगलवार की सुबह जिंदा बम (मोर्टार) मिला है। श्मशानघाट में काम कर रहे व्यक्ति ने बम मिलने की सूचना सरपंच को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने श्मशानघाट की घेराबंदी की। स्थानीय पुलिस ने मामले की जानकारी सेना के आला अधिकारियों को दी। शाम करीब चार बजे मौके पर पहुंचे सेना के अधिकारियों ने मौका मुआयना कर इस बम को बुधवार को निष्क्रिय करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नारायणगढ़-रायपुररानी रोड पर स्थित गांव लाहा के शमशान घाट में इन दिनों नवीनीकरण का काम चल रहा है। इसके चलते जमीन का लेबल करने के लिए निकटवर्ती गांव फतेहपुर से मिट्टी लाकर यहां डाली जा रही है। मंगलवार की सुबह गांव लाहा वासी बिट्टू जब मिट्टी को शेड के नीचे बिछा रहा था तो उसे करीब एक फुट लंबा बम दिखाई दिया। उसने जानकारी गांव के सरपंच वीरेंद्र भाटिया को दी। सरपंच ने मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फिलहाल बम को मिट्टी के नीचे दबा दिया। थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने मामले की जानकारी सेना व पुलिस के आला अधिकारियों को दी। सेना के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को बम निरोधक दस्ता लाहा में पहुंचेगा, जिसके बाद ही आगामी कार्रवाई होगी। बता दें कि जिस गांव फतेहपुर से शमशानघाट के लिए मिट्टी लाई जा रही है वहां से सेना की फायरिंग रेंज कुछ दूरी पर ही मौजूद है, जहां अक्सर फायरिंग होती रहती है।
विज्ञापन