फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Five Members of Family Murdered in Narayangarh of Ambala

अंबाला में जमीन विवाद में हैवानियत: पूर्व फौजी ने काटा मां और भाई-भाभी का गला, तीन मासूमों को भी नहीं बख्शा

Mon, 22 Jul 2024 02:54 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 22 Jul 2024 02:54 PM IST
सार

अंबाला में  नारायणगढ़ के पीर माजरी रतोर गांव में रविवार देर रात दो एकड़ जमीन के लिए खूनी खेल खेला गया। रिटायर्ड फौजी ने अपने भाई, भाभी, उनके तीन बच्चों और अपनी मां का गला काट दिया। इसके बाद आरोपी ने शवों को जलाने का भी प्रयास किया।  

विज्ञापन
Five Members of Family Murdered in Narayangarh of Ambala
मारा गया परिवार - फोटो : फाइल

विस्तार

अंबाला के नारायणगढ़ में जमीन विवाद को लेकर रविवार रात पूर्व फौजी ने घर में कत्लेआम मचा दिया। नारायणगढ़ के पीर माजरी रतोर गांव में जमीन विवाद के चलते पूर्व फौजी भूषण ने अपने भाई, भाभी, छह माह के भतीजे, 5 साल की भतीजी और मां की गला रेत कर हत्या कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन

आरोपी ने हत्या करने के बाद शवों को जलाने का भी प्रयास किया। आरोपी के पिता ओम प्रकाश ने उसका विरोध किया तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। भाई की एक बेटी गंभीर रूप से घायल थी, जिसकी भी मौत हो गई है। हत्याकांड के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




मृतकों की पहचान 35 वर्षीय हरीश, उसकी पत्नी 32 वर्षीय सोनिया, मां 65 वर्षीय सरोपी, बेटी पांच वर्षीय यशिका और बेटे 6 माह के मयंक के रूप में हुई। घायल पिता ओम प्रकाश नारायणगढ़ के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है। जबकि मृतक की एक बेटी को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया था, जिसकी मौत हो गई है। नारायणगढ़ पुलिस ने सभी के शवों को छावनी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। 

गिरफ्तारी के लिए एसपी ने गठित की टीमें 

हत्याकांड की सूचना पाकर रात 3 बजे ही पुलिस अधीक्षक अंबाला सुरेंद्र सिंह भौरिया मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। साथ ही हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया है। जो जगह-जगह दबिश दे रही है। 

दो एकड़ जमीन का चल रहा था विवाद 

बताया जाता है कि दोनों भाइयों की दो एकड़ जमीन थी। इसी पर रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। कई बाद दोनों भाईयों में इसको लेकर पहले बहस भी हुई थी। आरोपी उसी की रंजिश रखे हुआ था और इसी रंजिश में उसने भाई, मां सहित भतीजी, भतीजे व भाभी की हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed