{"_id":"63ede046a9d63567f90ddec7","slug":"fire-broke-out-in-innova-and-verna-parked-outside-house-in-ambala-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: घर के बाहर खड़ी इनोवा और वरना में लगी आग, अचानक धुंआ निकलने पर मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ambala: घर के बाहर खड़ी इनोवा और वरना में लगी आग, अचानक धुंआ निकलने पर मचा हड़कंप
Thu, 16 Feb 2023 01:20 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 16 Feb 2023 01:20 PM IST
सार
अंबाला के छावनी इलाके घर के बाहर खड़ी दो कारों में आग लगने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों ने खुद के द्वारा ही पानी फैंककर आग पर काबू पाया। इस दौरान दोनों कारों को काफी नुकसान हुआ है। हादसे में इनोवा गाड़ी का बोनट और गाड़ी वरना का बम्पर जल गया।
विज्ञापन
हादसे में जली हुई कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबाला के छावनी के पूजा विहार में घर के बाहर खड़ी दो कारों में आग लगने का मामला सामने आया है। अचानक धुंआ निकलते हुए लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों ने खुद के द्वारा ही पानी फैंककर आग पर काबू पाया। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इसे रंजिशन जोड़कर भी देखा जा रहा है। ऐसे में इलाका पुलिस अब इलाके के सीसीटीवी खंगालने में जुट गई है ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके। आग लगने की घटना बुधवार करीब 11 बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन
महेश नगर पुलिस को कार मालिक ने दी शिकायत, रंजिशन लग रहा मामला, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस
महेश नगर थाने में दी शिकायत में पूजा विहार निवासी परमिंद्र सिंह ने बताया कि वह अपनी दो गाड़ियां इनोवा व वरना को अपने घर की बाहर ही खड़ी करता है। रोजाना की तरह वह अपनी कारों को घर के बाहर खड़ी करके गया था। रात को अचानक शोर मचा तो वह घर से बाहर निकले। कारों में लगी आग को समय रहता बुझा लिया लेकिन इस दौरान दोनों कारों को काफी नुकसान हुआ है। हादसे में इनोवा गाड़ी का बोनट और गाड़ी वरना का बम्पर जल गया। स्थानीय लोगों ने किसी को आग लगाते हुए नहीं देखा, इसलिए पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। महेश नगर थाना प्रभारी रामपाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन