{"_id":"590f6ec04f1c1b60028508f1","slug":"family-sleeping-house-thef-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में सोता रहा परिवार, जेवरात और नगदी ले उड़े चोर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान में सोता रहा परिवार, जेवरात और नगदी ले उड़े चोर
ब्यूरो/अंबाला/अमर उजाला
Updated Mon, 08 May 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभु प्रेमपुरम के निकट शनिवार देर रात एक मकान में सेंधमारी कर लाखों का सामान पर हाथ साफ कर दिया गया। हैरानी की बात यह है कि चोरी के समय पूरा परिवार घर पर ही सो रहा था, लेकिन उन्हें कानों कान भनक तक नहीं लगी। जैसे से सुबह परिवार के सदस्य उठे तो उन्होंने एक कमरे में सामान बिखरा देख तुरंत इलाका पुलिस को सूचित किया।
उधर, सूचना पाकर इलाका पुलिस, सीआईए 2 व सीन ऑफ क्राइम की टीम पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घर को बारीकी से खंगाला। महेश नगर थाना प्रभारी सुभाष ने अनुसार पीड़ित प्रभु प्रेम निवासी अतुल कुमार जैन ने शिकायत में बताया कि वह खादी बोर्ड चंडीगढ़ में कार्यरत है और शनिवार को अपने समस्त परिवार के साथ मकान में सो रहा था।
जैसे ही वह सुबह सैर करने के लिए उठे तो उन्होंने देखा कि एक कमरे का सामान बिखरा हुआ था और जब कमरे की ग्रिल देखी तो वो भी टूटी हुई थी। उसके बाद उन्होंने अलमारी को चैक किया तो जेवरात व हजारों की नगदी गायब थी। इस बीच उसे व उनके परिवार को चोरों के घर में घुसने की भनक तक नहीं लगी। पीड़ित के अनुसार चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।