फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Electricity corporation team attacked in Gwalmandi of Ambala Cantonment of Haryana

अंबाला: बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, एएलएम का सिर फोड़ा, 10 के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 13 Mar 2022 01:14 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 13 Mar 2022 01:14 AM IST
सार

टीम पर जबरन घर में घुसने और महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने का आरोप भी लगाया गया है। मामले में 10 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Electricity corporation team attacked in Gwalmandi of Ambala Cantonment of Haryana
छावनी के नागरिक अस्पताल में उपचार करवाने के बाद बाहर खड़ा बिजली निगम का कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के अंबाला छावनी की ग्वालमंडी में चोरी पकड़ने के लिए पहुंची बिजली निगम की टीम पर शनिवार करीब 20 लोगों ने घेरकर हमला कर दिया। 10 लोगों की टीम में शामिल दो जेई सहित अन्य कर्मचारियों ने पहले इलाके में दो चोरियों को पकड़ा था। तीसरी चोरी को पकड़ने के लिए टीम जैसे ही एक घर के रास्ते से दूसरे मकान की छत पर जाने लगी तो लोगों ने हमला कर दिया। हमले में असिस्टेंट लाइनमैन नवीन कुमार का सिर फट गया।

विज्ञापन


नवीन को छुड़वाकर टीम के सदस्यों ने सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। इस दौरान हमलावर पक्ष से भी एक व्यक्ति सिर फटने के कारण अस्पताल में पहुंचा। उनका आरोप था कि टीम जबरन दूसरे घर की छत पर जाने के लिए उनके घर में घुसी।
विज्ञापन


रोकने पर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। पुलिस ने एसडीओ अजय की शिकायत पर ललित यादव व राजू सहित 10 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। हाउसिंग बोर्ड चौकी प्रभारी बलकार सिंह का कहना है कि मारपीट के मामले में 3 आरोपियों को काबू कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्पताल में उपचाराधीन बिजली निगम का कर्मचारी।

एसडीओ बोले- हमलावर के घर डेढ़ माह पहले पकड़ी गई थी चोरी 
शिकायकर्ता एसडीओ अजय ने बताया कि टीम पर जिस घर में हमला हुआ है वो खुद बिजली चोरी के मामले में पकड़े जा चुके हैं। करीब डेढ़ माह पहले उनकी टीम ने स्ट्रीट लाइट के प्वाइंट से बिजली चोरी करते हुए पकड़ा था। उस समय 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

शनिवार को टीम महज दूसरे घर में चेकिंग करने के लिए उनकी छत के रास्ते से जाने लगी थी। बाकायदा मंजूरी मिलने पर ही वह छत पर चढ़े थे। बाद में टीम पर हमला कर दिया। उनकी चेकिंग टीम में जेई ईश्वर, जेई गुरमीत सिंह, एएफएम राम कुमार, लाइनमैन भूपेंद्र, केएलएम संदीप कुमार, अवतार सिंह एएलएम, एएलएम नवीन कुमार, एएलएम मंगल, एएलएम मनीष कुमार, सुरेश पाल शामिल थे। 

अस्पताल में भी दोनों पक्षों के बीच हुई बहस 
हंगामे के बाद दोनों पक्ष उपचार के लिए कैंट सिविल अस्पताल पहुंचे। इस दौरान बिजली निगम के कर्मचारियों सहित हमलावर पक्ष के बीच जमकर बहस हुई। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। इसके बाद दोनों पक्ष थाने के बाहर भी कार्रवाई की मांग को लेकर जमा हो गए। बिजली कर्मचारियों की यूनियन के पदाधिकारी भी कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। आखिर में पुलिस ने बिजली निगम की टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया। 


स्ट्रीट लाइटों के प्वाइंट से चलता है बिजली चोरी का खेल 
एसडीओ अजय ने बताया कि ग्वालमंडी में शनिवार को सुबह दो घरों में चोरी पकड़ी गई थी। इससे पहले भी कई बार चोरी पकड़ी जा चुकी है। हर बार चोरी करने का तरीका एक जैसा होता है। स्ट्रीट लाइटों के प्वाइंट से ही लोग आसानी से रात के समय या दिन में भी तार की कुंडी लगाकर बिजली ले लेते हैं। जैसे ही उन्हें टीम के आने की भनक लगती है तो हटा लेते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed