फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   elctrecitey-wair- two

हाईवोल्टेज तार की चोट में आकर दो जख्मी, रेफर

Sat, 11 Jun 2016 09:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट।
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट। Updated Sat, 11 Jun 2016 09:52 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। सिविल अस्पताल नारायणगढ़ के नजदीक वार्ड नंबर तीन में घरों के ऊपर से गुजर रही हाईवोल्टेज तारों की चपेट में आने से एक महिला सहित दो लोग जख्मी हो गए। दोनों को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर तीन, सिविल अस्पताल नारायणगढ़ के पास, में बने कई मकानों के ऊपर से हाईवोल्टेज तारें गुजर रही हैं। सोमवार को बृजमोहन गुप्ता की पत्नी सुनीता गुप्ता छत पर थीं। इसी दौरान उनका नौकर रामकर्ण भी था। दोनों मकान पर लगे बोर्ड को उतार रहे थे
विज्ञापन


कि इसी दौरान उनके मकान के ऊपर से गुजर रही हाईवोल्टेज तार टूटकर उन पर गिर पड़ी। इसी कारण से दोनों बुरी तरह से झुलस गए। दोनों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल नारायणगढ़ लाया गया। दोनों को प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन उनकी हालत को देखते हुए घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कालोनी वासी कृष्ण लाल, अनिल कुमार, जय कुमार, राममूर्ति, मोहित, बृजमोहन गुप्ता, सोमदत्त आदि ने बताया कि अस्पताल के नजदीक यहां के निवासियों के मकान बिजली की लाईन आने से 45 साल पहले उनके मकान बने हुए हैं, जबकि बिजली की लाइन बाद में डाली गई। इस बारे में राज्य मंत्री से लेकर बिजली विभाग को इन हाईवोल्टेज तारों को हटवाने की मांग की है,


लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कालोनीवासियों ने मांग की है कि इन हाईवोल्टेज तारों को मकानों के ऊपर से हटाया जाए ताकि उन्हें बार बार हादसों का शिकार न होना पड़े । इस बारे में बिजली विभाग के एक्सईएन नारायणगढ़ राजेंद्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जल्द ही मकानों के ऊपर से तारों को हटवा दिया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed