फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Duplicate cosmetic, in Army area

सैन्य क्षेत्र में नकली कास्मेटिक का गोरखधंधा

Wed, 16 Mar 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला Updated Wed, 16 Mar 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Duplicate cosmetic, in Army area
कास्मेटिक - फोटो : Amar ujala
सैन्य क्षेत्र में नकली कास्मेटिक उत्पाद बनाने के गोरखधंधे का पर्दाफाश हुआ है। यहां सेना के क्वार्टर में नकली सौंदर्य प्रसाधान व अन्य सामान बनाने का गोदाम बनाया गया था और यही से माल की सप्लाई की जाती थी। जबकि इस माल को दूसरी जगह तैयार व पैक किया जाता था। गुप्त सूचना के आधार पर इस गोरखधंधे का भंडाफोड़ दिल्ली से आई ड्रग कंट्रोलर की टीम ने स्थानीय पुलिस और स्थानीय ड्रग विभाग की मदद से किया है। टीम में आए अफसरों का दावा है कि गोदाम से उन्हें करीबन पचास लाख रुपये से ज्यादा का नकली माल बरामद किया है। टीम में दिल्ली से आए सहायक स्टेट ड्रग कंट्रोलर नरेंद्र आहूजा, लाइसेंसिंग अथारिटी अंबाला ललित गोयल, ड्रग कंट्रोलर अंबाला दिनेश राणा व सुनील दहिया व पुलिस की टीम मौजूद रही। डेयरी फार्म के अफसर व सेना की पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन

डेयरी फार्म के क्वार्टर में चल रहा था धंधा
बड़ी हैरानी की बात है कि सेना के अधीनस्थ डेयरी फार्म विंग के बिल्कुल पास ही बने डेयरी फार्म क्वार्टरों में ये गोरखधंधा चल रहा था और किसी को कानोकान भनक भी नहीं लगी। आसपास के लोगों को भी यह मालूम नहीं था कि यहां से एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का लड़का कोई कारेाबार करता है और यहां से माल सप्लाई करता है। लेकिन लोगों का कहना है कि उसके कारोबार के बारे में उनको जानकारी नहीं थी। दरअसल, डेयरी फार्म में ही काम करने वाले एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के नाम से ये क्वार्टर अलॉट किया गया था। लेकिन इस क्वार्टर का इस्तेमाल रहने के लिए नहीं किया गया, बल्कि उसके बेटे ने यहां नकली माल का गोदाम बना रखा था। गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को टीम ने गोदाम में रेड की।
विज्ञापन

ब्रांडेड कंपनियों का बनाता था माल
रेड के दौरान मौके पर पहुंची टीम भी ये देखकर हैरान हो गई कि यहां जो मौजूदा सौंदर्य प्रसाधान बनाए और पैक किए जाते थे वो ब्राडेंड कंपनियों के थे। यहां रेड करने के बाद नकली वैसलीन, फेयर एंड लवली क्रीम, पॉंडस आइटम, लैकमे आइटम, रसना पैक, अलमंड ड्राप तेल, टाटा टी, सर्फ, हिट मच्छर स्प्रे इत्यादि ब्रांडिड कंपनियों के उत्पाद पेटियों में पैक पड़े थे। इसके अलावा वहां बहुत से कच्चा माल भी था, जिसे अब पैक नहीं किया गया था, उसे भी ब्रांडिड पैकिंग में पैक किया जाना था। ये सब देखकर रेड करने आई टीम भी हैरान रह गई। टीम एक-एक डिब्बा खोलती गई और उसमें ब्रांडेड नकली उत्पाद देखकर हैरत में पड़ती गई। टीम ने पूरा गोदाम व माल को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनियों के स्टीकर, सील और ढक्कन बरामद
गोदाम में नकली उत्पाद के साथ-साथ ब्रांडेड कंपनियों के तैयार किए गए नकली लेबल स्टीकर, सील और ढक्कन बरामद हुए। टीम के सदस्यों ने बताया कि उत्पादों की इस तरह से पैकिंग की जाती थी कि वो पूरी तरह से असली दिखाई दें। टीम सदस्यों के अनुसार यदि इन नकली उत्पादों को मार्केट में उतार दिया जाए, तो इस नकली व असली उत्पाद की पहचान करना व्यक्ति के लिए मुश्किल था।
युवक काबू, अब मशीनों की तलाश
गोदाम सील करने के बाद टीम ने आरोपी युवक के घर पर भी रेड की, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। दरअसल, टीम को उन मशीनों की तलाश है, जिनकी मदद से ये नकली उत्पाद और पैकिंग तैयार की जाती थी। टीम के सदस्यों का कहना है कि माल तैयार करने और इसकी पैकिंग में खास तरह की मशीनों का इस्तेमाल होता है। इसलिए अब संबंधित मशीनों की तलाश है। ताकि इस गोरखधंधे की जड़ तक पहुंचा जाए। फिलहाल इलाका पुलिस ने आरोपी युवक को काबू कर लिया है। उसके पिता ने भी बेटे के कारोबार से अनभिज्ञता जताई है। उसका कहना है कि क्वार्टर में बेटा ही कोई कारोबार करता था, जिसकी उसे सूचना नहीं थी।

---
आरोपी युवक राजेश यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच चल रही है, जबकि नकली माल को कब्जे में ले लिया गया है। ड्रग विभाग की शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
-कुलदीप सिंह, इंचार्ज, रेजीमेंट चौकी, अंबाला पुलिस-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed