फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   drks-is-loss

नशा जीवन को खोखला कर देता है : एडीजीपी

Tue, 26 Jul 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट।
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट। Updated Tue, 26 Jul 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
drks-is-loss
नश्‍ाा
नारायणगढ़। एडीजीपी एवं पुलिस कमिश्नर अंबाला-पंचकूला आरसी मिश्रा ने कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन को खोखला कर देता है और खासकर युवा पीढ़ी को नशा जैसी प्रवृत्ति से दूर रहना चाहिए। युवाओं को अपना योगदान समाज और देश के नवनिर्माण एवं रचनात्मक कार्यों में देना चाहिए। वे सोमवार को शहजादपुर खंड के गांव बड़ागढ़ में आयोजित नशा मुक्त हरियाणा विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। यह जागरूकता कार्यक्रम हरियाणा स्टेट सीनीयर सिटीजन फोरम द्वारा ग्राम पंचायत के सहयोग से आयोजित किया गया था। इस मौके पर मिश्रा ने पौधारोपण भी किया। सरपंच अनिल राणा, फोरम के पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न व शॉल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

एडीजीपी ने कहा कि नशा एक बुराई है इससे दूर रहें। वरिष्ठ नागरिकों के पास जीवन का एक लंबा अनुभव है और जो युवा नशे जैसी प्रवृत्ति में पड़कर अपना रास्ता भटक गए हैं, उन्हें बुजुर्ग अपने अनुभवों के आधार पर सही रास्ता दिखाएं व अच्छे संस्कार दें। उन्होंने कहा कि समाज के अंदर कानून तोड़ने और अपराध होने का एक कारण नशे की प्रवृत्ति भी है। इसलिए नशे से दूर रहें। उन्होंने पर्यावरण का जिक्र करते हुए कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनका संरक्षण करें जिससे हमे स्वच्छ जलवायु मिल सके। इस अवसर पर एसीपी रमेश कुमार नारायणगढ़, अनिल कुमार बराड़ा, यातायात निरीक्षक सोमेश कुमार, थाना प्रभारी सुनील कुमार तथा हरियाणा स्टेट सीनीयर सीटीजन फोरम के जिला प्रधान जरनैल सिंह बड़ागढ़, जिला परिषद के वाईस चेयरमैन रजनीश शर्मा, सरपंच अनिल राणा, फोरम के पदाधिकारी जगदीश वर्मा, सुरेंद्र आर्य, बलेदव सिंह, राजिंद्र वर्मा, अमरनाथ धीमान,जरनैल सिंह भूखड़ी, अमरनाथ ढींगरा, हरभजन सिंह, रामपाल बड़ागढ़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed