फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   darkhs-is-ninty-day

नशा देकर 19 दिन तक होता रहा दुराचार

Wed, 07 Dec 2016 11:57 PM IST
Updated Wed, 07 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
अंबाला कैंट। रुड़की में परिजनों से नाराज होकर घर छोड़कर निकली पंद्रह साल की किशोरी के साथ 19 दिन तक पंजाब के खन्ना स्थित गांव माजरी में नशा और दवा देकर लगातार दुराचार होता रहा। उसके बाद हवस के दरिंदे युवक ने 6 दिसंबर को इस किशोरी को खन्ना स्टेशन पर नशा देकर छोड़ दिया। नशे की बदहवास हालत में किशोरी खन्ना स्टेशन से ट्रेन में बैठ गई और अंबाला सिटी स्टेशन पर उतर कर बाहर आ गई। किशोरी को बदहवास हालत में घूमता देख एक युवक ने उसे अंबाला सिटी के मंजी साहिब गुरुद्वारे में छोड़ दिया।  ये खुलासा गत दिवस अंबाला में नशे की हालत में मिली किशोरी ने अपने बयान में किया है।
विज्ञापन

इस किशोरी को अंबाला सिटी सिविल अस्पताल में पुलिस और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की निगरानी में भर्ती करवाया गया था और हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने किशोरी से हालातों का जायजा लिया। किशोरी ने अब होश में आने के बाद बयान के रूप में अपनी आप बीती का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन

किशोरी ने अपने बयानों में बताया कि वह रुड़की के एक गांव में पांचवीं कक्षा की छात्र है। उसने बताया कि गांव के कुछ लड़कों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया था और उसके जान पहचान वालों ने लड़कों को उससे अभद्र व्यवहार करते हुए देख लिया था। उसके बाद उसे डर लगा कि उसके पिता कहीं उसकी पिटाई न कर दें। इस डर की वजह से वह घर जाने की जगह रुड़की स्टेशन पर आकर बैठ गई। उस दिन उसे तेज बुखार भी हो रहा था। किशोरी ने बताया कि वहीं स्टेशन पर उसे एक युवक मिला और वह उसे वहीं से बहला फुसलाकर पंजाब के खन्ना स्थित गांव माजरी में ले गया। किशोरी के अनुसार युवक ने उसे सहानभूति दी और अपने घर पर ही 18 नवंबर से लेकर 6 दिसंबर तक रखा और उससे शादी करने का झांसा भी दिया। किशोरी ने बताया कि युवक रोजाना उसे नशा और एक टैबलेट देता था और फिर उसके साथ गलत काम करता था। किशोरी के अनुसार कई दिन तक लगातार उसके साथ युवक नशा देकर दुष्कर्म करता रहा और छह दिसंबर को भी दुष्कर्म के बाद नशा देकर उसे खन्ना स्टेशन पर छोड़कर भाग गया और जैसे-तैसे ट्रेन में बैठकर अंबाला पहुंच गई। किशोरी ने अपने बयानों में आरोपी युवक के खिलाफ सख्त सजा देने की मांग की है। पुलिस ने इस कार्रवाई से रुड़की पुलिस को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
मामला बहुत गंभीर है। युवती ने अपने बयानों में अपने साथ कई दिनों तक नशा देकर अपने साथ गलत काम होने की बात का खुलासा किया है। युवती के बयान पुलिस को दे दिए गए हैं और पुलिस को उचित कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं।
- परमजीत सिंह बड़ौला, सदस्य, हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed