फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime- police-najr

एडीजीपी आरसी मिश्रा बोले, बढ़ते क्राइम पर पुलिस की पैनी नजर

Tue, 19 Jul 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट।
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट। Updated Tue, 19 Jul 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
crime- police-najr
पु‌िललिस अ‌िध्‍ाधिकारी
अंबाला सिटी। अंबाला-पंचकूला के पुलिस आयुक्त एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आरसी मिश्रा ने कहा कि वाहनों के चालानों के मामलों का सुविधापूर्ण समाधान करने के लिए शीघ्र ही ई-चालान प्रणाली आरंभ की जा रही है। अब वाहन चालक ऑनलाइन अपने चालान का भुगतान कर सकेंगे। मिश्रा सोमवार को फोनिक्स क्लब में लायंस क्लब अंबाला छावनी द्वारा आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में पौधारोपण अभियान का शुभारंभ करने के उपरांत मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने स्वयं पौधा लगाकर इस अभियान का शुभारंभ किया और इस मौके पर पुलिस उपायुक्त अंबाला शहरी डा. अरुण सिंह व लॉसंय और फोनिक्स क्लब के अन्य पदाधिकारी और सदस्यों ने भी अलग-अलग प्रजातियों के पौधे लगाए। श्री मिश्रा ने इस मौके पर उपस्थित लोगों को वन विभाग की हर घर हरियाली योजना के तहत फलदार पौधे भी वितरित किए। पुलिस आयुक्त ने इस मौके पर कहा कि औद्योगिक विकास और वाहनों की संख्या में प्रतिवर्ष हो रही बढ़ोतरी के कारण पर्यावरण में जहरीली गैसों का प्रतिशत बढ़ता जा रहा है। पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना ही एकमात्र विकल्प है। प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसके बड़ा होने तक उचित देखभाल करनी चाहिए।
विज्ञापन


शहर में लग रहे हैं सीसीटीवी कैमरे
एडीजीपी मिश्रा ने कहा कि अपराध और अपराधियों पर नजर रखने के लिए अंबाला और पंचकूला में सीसीटीवी कैमरे लगाये जा रहे हैं। पंचकूला में लगभग सभी मुख्य चौराहों पर कैमरे लगाये जा चुके है और अंबाला में भी बलदेवनगर क्षेत्र में कैमरे लगाने का कार्य आरंभ किया जा चुका है। अंबाला-पंचकूला कमिश्नर द्वारा नशे पर अंकुश लगाने के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं और नशे की तस्करी से जुड़े लोगों के विरूद्ध पिछले कुछ महीनों में बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई है। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त अंबाला शहरी डा. अरुण सिंह, लायंस क्लब अंबाला कैंट के अध्यक्ष प्रेम सिंह राणा, अजय अग्रवाल, रविंद्र, अतुल शर्मा, रमन गुप्ता, डीपी सैनी, डीआर सहगल, कैप्टन बलदेव, राजेश शर्मा, अजय, रमन अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed