फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   cort-date-in-gavoh

कोर्ट केस की तारीख पर जा रहे गवाहों पर फिल्मी स्टाइल में किया फायर

Thu, 03 Nov 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी Updated Thu, 03 Nov 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
cort-date-in-gavoh
काोट
अंबाला सिटी। पुलिस का घटता खौफ कहें या फिर दबंगई कि बुधवार को सरेराह फिल्मी स्टाइल में दबंगों ने कोर्ट केस की तारीख पर जा रहे दो गवाहों पर तेजधार हथियारों से कोर्ट रोड पुल पर हमला बोल दिया। इतना ही नहीं इन बदमाशों ने इन गवाहों पर गोली भी चलाई। एक युवक ने जान बचाने के लिए पुल से छलांग लगाई, लेकिन हमलावरों ने उसे काबू कर जमकर पीटा। बताया जाता है कि हमलावरों में से किसी ने फायर भी किया है, जबकि इस पर अभी असमंजस की स्थिति है। घायलों को सिटी के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए सेक्टर 32 चंडीगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है। इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला पुरानी रंजिश का है।
विज्ञापन

बुधवार को सिटी के कोर्ट रोड से दो गवाह कृष्ण व पवन बाइक पर सवार होकर कोर्ट केस के सिलसिले में तारीख पर जा रहे थे। इसी दौरान एक कार ने इस बाइक को टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार गिर गए। इसके बाद दबंगों ने दोनों युवकों पर तेजधार हथियारों व डंडों से हमला बोल दिया। एक युवक पुल से नीचे कूद गया लेकिन हमलावर उसे काबू कर बुरी तरह से पीटते रहे। बताया जा रहा है कि हमलावरों की तादाद भी काफी थी। युवकों को घायल कर हमलावर मौके से फरार हो गए। हमलावरों ने इन युवकों पर गोली भी चलाई। बाद में घायलों ने कोर्ट में मौजूद अपने परिचितों को सूचित किया। मौके पर पहुंच कर घायलों को सिटी सिविल अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों में पुरानी रंजिश है। इसके चलते बुधवार को इन दोनों युवकों पर हमला किया गया है। बताते हैं कि पहले भी इन दोनों गुटों में मारपीट हो चुकी है, जबकि बुधवार को फिर से एक गुट ने मौका पाकर हमला कर दिया।
विज्ञापन


कोर्ट केस पर जा रहे दो गवाहों पर कुछ हथियारबंद युवकों ने हमला किया है। इस दौरान हमलावरों ने फायर भी किया है। घायलों के बयान पर मामला दर्ज किया है।
- रघुवीर सिंह, चौकी प्रभारी अंबाला सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed