फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   cheating during land purchase, lodged case

जमीन की खरीद फरोख्त में धोखाधड़ी, दंपति पर केस

Sat, 16 Apr 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला Updated Sat, 16 Apr 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
जमीन की खरीद फरोख्त में धोखाधड़ी करने पर एक दंपति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि जिस जमीन को अपना बताकर एक करोड़ रुपये लिए गए, जबकि वह जमीन किसी और की थी। पुलिस को दी शिकायत में सुरेंद्र कुमार निवासी कबीर नगर अंबाला कैंट ने बताया कि उसने गांव सरसहेड़ी में एक जमीन की खरीद के लिए बातचीत की, जिसकी एवज में उसने दंपति को एक करोड़ की राशि बतौर बयाने की दी थी। इस पर महिला ने दावा किया था कि वे ही इस जमीन की पूर्ण रूप से मालिक है और कब्जा भी उसी के पास है। इसलिए उसने दंपति को बयाने की राशि दे दी। उन्होंने बताया कि बाद में पता चला कि जिस जमीन का सौदा दंपति ने उसके साथ किया है, वे तो किसी और को बेची जा चुकी थी और जमीन का इंतकाल भी उसी के नाम दर्ज है। उधर, उसने जब चेक बैंक में लगाए गए तो अकाउंट में पूरे रुपये नहीं थे, जिससे यह चेक कैश नहीं हो पाए। इसके बाद महिला से फिर बातचीत की और अपना रुपया वापस मांगा, लेकिन महिला टाल-मटोल करने लगी। आरोपी दंपति ने न तो जमीन की रजिस्ट्री उसके नाम करवाई और न ही उसे रुपये वापस करवाए। उन्होंने बताया कि महिला का पति उसे धमकाने लगा। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने सुरेंद्र कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। महेशनगर थाना प्रभारी कंवलजीत ने बताया कि सुरेंद्र कुमार वर्मा की शिकायत पर आरोपी कंचन झांब और उसके पति ललित झांब पर केस दर्ज कर लिया है। उनके अनुसार मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है, सभी दस्तावेज चेक किए जा रहे हैं, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके तहत ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed