{"_id":"57fa8f074f1c1b665228e4c9","slug":"caught-red-handed-stealing-five-women-sent-to-jail-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगे हाथों चोरी करती पांच महिलाएं पकड़ी, जेल भेजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगे हाथों चोरी करती पांच महिलाएं पकड़ी, जेल भेजी
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Mon, 10 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहजादपुर बाजार के एक गोदाम से चोरी करते हुए पांच महिलाएं सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। जिन्हें बाद में लोगों की मदद से पकड़कर इलाका पुलिस के हवाले कर दिया गया। ये महिलाएं चोरी करते हुई रंगे हाथों पकड़ी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी अपने कब्जे में ले ली है। पुलिस ने पांचों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
दुकानदार राकेश सेठी ने बताया कि उसकी दुकान शहजादपुर के बाला सुंदरी माता के मंदिर के पास है व दो दिन से कबाड़ इकट्ठा करने वाली महिलाएं घूमती नजर आ रही थी। इसी दौरान ये महिलाएं दुकान के गोदाम में घुस गई और वहां से सामान चोरी करने में जुट गई।
लेकिन तभी वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में पांचों महिलाएं रंगे हाथों चोरी करते पकड़ में आ गई। स्क्रीन पर महिलाओं की सारी करतूत साफ दिखाई देने लगी, तो दुकानदार चौकस हो गया। तभी आसपास के दुकानदारों को इक्ट्ठा कर महिलाओं को काबू कर लिया। महिलाओं ने अपने थैलों में रेडीमेड कपड़ों सामान भरा हुआ था, जिसे बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि शहजादपुर के बाला सुंदरी मंदिर के पास से गारमेंट्स दुकान के मालिक राकेश सेठी की शिकायत पांचों महिलाओं के खिलाफ चोरी करने का मामला दर्ज कर, पांचों महिलाओं को कोर्ट में पेश किया जहां अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया ।