फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cattle Smugglers Shoot Youth in Ambala Incident Occurs Near Tundla

पशु तस्करों ने युवक को मारी गोली: टुंडला के पास वारदात, पुलिस समझकर की फायरिंग; पिकअप छोड़कर हुए फरार

Sat, 02 May 2026 08:52 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: Nivedita Updated Sat, 02 May 2026 08:52 AM IST
सार

गरनाला गांव निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी अपने दोस्त नक्षत्र सिंह के साथ कैंटीन में काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान तोपखाना रोड पर टुंडला मोड़ के पास उनका सामना एक पिकअप गाड़ी में सवार गौ-तस्करों से हो गया।

विज्ञापन
Cattle Smugglers Shoot Youth in Ambala Incident Occurs Near Tundla
मृतक गुरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला के पंजोखरा थाना क्षेत्र स्थित टुंडला के पास देर रात दो बजे गौ-तस्करों ने पुलिस की घेराबंदी से घबराकर रास्ते में आ रहे दो युवकों को पुलिस समझकर उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


इस हमले में गरनाला निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी (25) की आंख पर गोली लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार सुरक्षित बताया जा रहा है। वहीं पशु तस्कर थोड़ी दूरी पर एक गाय व भैंस से लदी पिकअप छोड़कर मौके से भाग गए। बताया जाता है कि पिकअप में करीब तीन तस्कर थे। 
विज्ञापन


दोस्त के साथ काम से लौट रहा था गुरप्रीत

पुलिस के अनुसार गरनाला गांव निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी अपने दोस्त नक्षत्र सिंह के साथ कैंटीन में काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान तोपखाना रोड पर टुंडला मोड़ के पास उनका सामना एक पिकअप गाड़ी में सवार गौ-तस्करों से हो गया। बताया जा रहा है कि पुलिस की एक टीम पहले से ही इस पिकअप का पीछा कर रही थी। रात के अंधेरे में हेलमेट पहने गुरप्रीत और उसके दोस्त को देख तस्करों को लगा कि आगे भी पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी है। खुद को घिरता देख तस्करों ने बाइक सवारों पर देसी कट्टे से फायरिंग कर दी थी।

चेहरे पर गोली लगते ही मौके पर ही तोड़ा दम

तस्करों द्वारा चलाई गई गोली सीधे गुरप्रीत की चेहरे पर जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ मौजूद नक्षत्र सिंह इस हमले में बाल-बाल बच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद तस्कर मौके से फरार होने की कोशिश करने लगे, हालांकि कुछ ही दूरी पर गाड़ी छोड़कर भागने में कामयाब रहे। पिकअप गाड़ी में एक बैल और एक गाय लदी हुई थी। तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है व इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। 

वहीं पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है और तस्करों व पुलिस के बीच मुठभेड़ भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed