{"_id":"57056bc84f1c1b6a6fc81434","slug":"canara-bank-branch-loan-money-fraud-arrest-wanted-arrest-in-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"27.80 लाख की धोखाधड़ी में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
27.80 लाख की धोखाधड़ी में आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
Updated Thu, 07 Apr 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
अरेस्ट
- फोटो : arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। बलदेव नगर क्षेत्र में केनरा बैंक शाखा में जाली दस्तावेज पर 27 लाख 80 हजार का लोन लेकर धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने आरोपी विशाल सैनी को माडल टाउन से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस डीसीपी अर्बन डा. अरुण सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता युद्धवीर सिंह ब्रांच मैनेजर केनरा बैंक बलदेव नगर अंबाला सिटी ने बताया कि आरोपियों ने मिलकर चार जनवरी 2014 को केनरा बैंक शाखा बलदेव नगर से जाली दस्तावेजों के आधार पर बैंक से 27 लाख 80 हजार का लोन लिया था। इस घटना का खुलासा होने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया।
पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर तलाश की जा रही है जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।