फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   bjp leader, dabang, ambala

भाजपा नेता ने दिखाई दबंगई, विपक्ष नेता ने रुकवाया काम

Sun, 18 Dec 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Sun, 18 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
bjp leader, dabang, ambala
sfd
 नए तहसील कार्यालय कैंट में भाजपा के पूर्व पार्षद को बिना अनुमति के शेड डालना उस समय महंगा पड़ गया, जब अतिक्रमण की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे विपक्ष के नेता ने हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान दोनों नेताओं में अतिक्रमण को लेकर तीखी बहस भी हुई। बाद में विपक्ष के नेता ने आला अधिकारियों व इलाका पुलिस को अतिक्रमण की सूचना दी और निर्माण कार्य भी रुकवाया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि भाजपा नेता पहले भी अपने दबंगई के कारण कार्यालय में तहसीलदार की कुर्सी पर बैठकर सुर्खियों में रह चुका है। लेकिन रविवार बिना किसी अनुमति के अपने साथियों के साथ नए तहसील कार्यालय में अपनी डीडराइटर की जगह पर शेड डालकर अतिक्रमण करने की तैयारी कर रहा था। इसके लिए पहले से ही वेल्डिंग लेबर को मौके पर बुलाकर सभी तैयारियां शुरू कर दी थी। जैसे ही अतिक्रमण की भनक विपक्ष के नेता को लगी तो वह अन्य वकीलों के साथ तहसील कार्यालय में पहुंच गया और वहां अतिक्रमण हटवाने को लेकर हंगामा कर दिया। दोनों नेताओं में अतिक्रमण हटवाने को लेकर तीखी बहस भी हो गई।   
विज्ञापन

उधर, सूचना पाकर वकील भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने आला अधिकारियों के संज्ञान में मामला डाला। इसके बाद इलाका पुलिस को भी सूचित कर मौके पर बुला लिया। अतिक्रमण की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस मुलाजिम ने निर्माण कार्य रुकवाया और तहसील कार्यालय का ताला लगाकर मामले को शांत करवाया। इनेलो नेता ओंकार सिंह का कहना है कि कहना है कि नए तहसील कार्यालय में डीडराइटर, वकीलों, स्टांप वेंडरों व अन्य को बिना किसी भेदभाव के शेड उपलब्ध करवाएं। ताकि सभी अपनी रोजी रोटी चला सके और एक सामान कार्य करें। इनेलो नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता यहां मंत्री और एसडीएम का नाम लेकर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था, जबकि भाजपा नेता का कहना है कि वह केवल अपना सामान लेकर आए थे और उसके बारे में अधिकारियों को अवगत भी करवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

मेरे संज्ञान में मामला आया था। किसी को भी शेड डालने की अनुमति नहीं दी गई है और सूचना मिलते ही शेड के निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया था।
-टीआर गौतम, तहसीलदार, अंबाला कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed