{"_id":"5759bfa14f1c1b23379c5f43","slug":"arope-rupis","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये छीनने के मामले में एक आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपये छीनने के मामले में एक आरोपी काबू
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट।
Updated Sat, 11 Jun 2016 09:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणगढ़। एक पखवाड़े पूर्व नारायणगढ़ के नजदीक मोटरसाइकिल सवार युवक से पैसे छीनने के मामले में पुलिस ने बराड़ा के एक युवक को गिरफ्तार किया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात में लुटेरों द्वारा इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल के आधार पर पुलिस उन तक पहुंचने में सफल रही। गिरफ्तार किए गए युवक से पुलिस ने छिनी गई राशि भी बरामद कर ली है।
गांव चांदसौली वासी संदीप घर से दो लाख अठारह हजार रुपये लेकर 26 मई की सुबह मोटरसाइकिल पर सवार होकर नारायणगढ़ के लिए निकला था। संदीप को यह राशि बैंक में जमा करवानी थी। वह नारायणगढ़ पहुंचता इससे पहले ही पंजलासा गांव के निकट मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उसे रोककर तेजधार हथियारों से जख्मी कर पैसों से भरा थैला छीन लिया था।
तरह घायल हुए संदीप ने लुटेरों के मोटरसाइकिल का नंबर नोट कर पुलिस को दे दिया था। हालांकि पुलिस ने इस मामले में पैसे छिनने की धारा लगाते हुए मामला दर्ज करते हुए वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद कर लिया था, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं मिल पाया था। मामले को सीआईए ग्रामीण को सौंपने के उपरांत हरकत में आई सीआईए ने मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर जब जांच की तो मामले के तार बराड़ा से जुड़े हुए मिले। पुलिस ने बराड़ा के हनुमान कालोनी सूरज पुत्र संत लाल को गिरफ्त में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और उसनेे लूटी गई रकम भी पुलिस को बरामद करवा दी।
विज्ञापन
जांच अधिकारी रूप सिंह के मुताबिक गिरफ्तार किए गए सूरज पुत्र संत लाल को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक मामले में दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।