फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala: Two illegal de-addiction centers busted in Garnala and Khatauli

Ambala: गरनाला व खतौली में दो अवैध नशा मुक्ति केंद्रों का भंडाफोड़, विभाग ने 27 को करवाया रेस्क्यू

Sat, 13 Jan 2024 12:44 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 13 Jan 2024 12:44 AM IST
सार

खतौली गांव में युवक को यातनाएं देने का मामला सामने आने पर विभाग अलर्ट हुआ था। गरनाला में अवैध रूप से चल रहे केंद्र से 24 व खतौली में 3 मरीजों का रेस्क्यू करवाया है। मौके से स्वास्थ्य विभाग ने 6 केंद्र स्टाफ के सदस्यों को भी काबू किया है। उनको पुलिस को सौंपा गया है।

विज्ञापन
Ambala: Two illegal de-addiction centers busted in Garnala and Khatauli
अवैध रूप से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र में मरीजों के परिजनों से बातचीत करते हुए डॉ. राजिंद्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के अंबाला में अवैध रूप से चल रहे दो नशा मुक्ति केंद्र का खुलासा हुआ है। एक नशा मुक्ति केंद्र पंजोखरा थाना क्षेत्र स्थित खतौली तो दूसरा गरनाला गांव में चल रहा था। स्वास्थ्य व पुलिस विभाग ने दबिश देकर जहां खतोली से 3 उपचाराधीन मरीजों का रेस्क्यू किया और दो स्टाफ सदस्यों को भी काबू कर जांच शुरू कर दी। दूसरी ओर गरनाला नशा मुक्ति केंद्र से विभाग ने 24 मरीजों को रेस्क्यू किया।
विज्ञापन


जबकि मौके पर ही 4 स्टाफ को भी पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। हालांकि पुलिस ने अब रेस्क्यू किए गए सभी मरीजों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें बुलाना शुरू कर दिया और मरीजों को उनके हवाले कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की यह कार्रवाई एसएमओ डॉ. राजिंद्र राय, असिस्टेंट प्लानिंग ऑफिसर संजीव सुखीजा, डीएसडब्ल्यू प्रतिनिधि संजीत सिंह की मौजूदगी में की गई है। पंजोखरा पुलिस ने भी विभाग से मिली शिकायत पर संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हालांकि एसएमओ डॉ. राजिंद्र राय ने बताया कि खतौली गांव में चल रहे नशा मुक्ति केंद्र के पास प्रोविजनल लाइसेंस था लेकिन उसे मरीज रखने की अनुमति नहीं थी और गरनाला गांव में चल रहा नशा मुक्ति केंद्र पूरी तरह से अवैध था। इसी तरह अंबाला में 11 अक्तूबर 2023 को भी अवैध रुप से मटहेड़ी शेखां में चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर छापा मारा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब 32 लोगों को रेस्क्यू किया गया था। जबकि एक और नशा मुक्ति केंद्र पकड़ा गया था जिसको संचालित करने वाले और भर्ती लोग पहले ही भाग गए थे। जिसमें से तीन युवकों की पटियालों में नहर में गिरकर मौत हो गई थी।

खतौली नशा मुक्ति केंद्र में एक युवक को यातनाएं देने का आया था मामला
बता दें कि खतौली नशा मुक्ति केंद्र में 11 जनवरी को दाखिल एक युवक को यातनाएं देने का मामला सामने आया था। परिजन जब युवक से मिलने के लिए गए तो पता चल कि युवक को चप्पल व डंडों से पीटा था। शौचालय में दो दिन बंद कर मूत्र भी पिलाया था। पंजोखरा थाना पुलिस ने युवक के भाई बीसी बाजार आकाश की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग व पुलिस को पता लगा कि यह अवैध रूप से चल रहा है। पूछताछ में गरनाला गांव में भी अवैध रूप से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र का खुलासा हुआ।

अंबाला सहित पंजाब के भी युवक थे नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि गरनाला व खतौली गांव के अवैध नशा मुक्ति केंद्र में जो मरीज थे वो ज्यादातर पंजाब के लुधियाना व अन्य शहरों सहित अंबाला व नारायणगढ़ से थे। हालांकि पुलिस इन दोनों ही नशा मुक्ति केंद्रों का आपस में जुड़ाव का भी पता लगा रही है। यह किराये की बिल्डिंग में चल रहे थे।


आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। -इंस्पेक्टर विक्रांत, थाना प्रभारी पंजोखरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed