फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala: Firing on the Sarpanch of Holi village and his son

Ambala: होली गांव के सरपंच और उसके बेटे पर फायरिंग, हमलावर बाइक छोड़कर फरार

Sat, 20 Apr 2024 06:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला, बराड़ा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला, बराड़ा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 20 Apr 2024 06:52 PM IST
सार

हमलावर युवक हड़बड़ाहट में अपनी बुलेट मोटरसाइकिल भी मौके पर छोड़कर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Ambala: Firing on the Sarpanch of Holi village and his son
होली गांव के सरपंच और उसके बेटे पर फायरिंग, - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला के बराड़ा क्षेत्र में होली गांव के सरपंच बलविंदर सिंह और उसके बेटे पर शनिवार को दिनदहाड़े सरेआम फायरिंग हो गई। सरपंच बलविंदर सिंह ने बताया की दोपहर के समय वह ग्राम सचिव के साथ होली बस अड्डे पर ग्राम पंचायत कार्यों को लेकर कार में बैठे बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


तभी उनके पास एक बुलेट आकर रुकी और खिड़की खुलवाकर पूछा की सरपंच कौन है। जब बलविंदर ने बताया कि वह सरपंच है तो इतना सुनते हुए बुलेट सवार दो युवकों ने उससे हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

वह कार से बाहर निकल आए तो एक युवक ने पिस्तौल से एक हवाई फायर किया और दूसरा फायर सरपंच पर कर दिया। फायरिंग होते ही सरपंच और उसका बेटा जान बचाने को आसपास की दुकानों में जा घुसे।

इसके बाद हमलावर युवक हड़बड़ाहट में अपनी बुलेट बाइक छोड़ मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सरपंच बलविंदर का कहना है कि आरोपियों को में से एक युवक उनके होली गांव का ही है।  पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed