फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accused of Naveen murder arrested in Ambala, Selfie reveals the secret

नवीन हत्याकांड: मृतक के फोन से मिली अंतिम फोटो से आरोपी तक पहुंची पुलिस, सेल्फी से मामले का खुलासा

Tue, 14 Feb 2023 12:42 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मुलाना, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुलाना, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 14 Feb 2023 12:42 AM IST
सार

सेल्फी से पुलिस को आरोपी का सुराग मिला और हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। मृतक के मोबाइल से मिली अंतिम फोटो जांच का आधार बनी है। आरोपी शुभम ने जुर्म कबूल लिया है। उसी ने चाकू से नवीन पर वार किए थे। झाडुमाजरा मार्ग पर हर्बल पार्क के पास शराब पीने के दौरान डीजे संचालक नवीन की खेतों में हत्या हुई थी।

विज्ञापन
Accused of Naveen murder arrested in Ambala, Selfie reveals the secret
पुलिस द्वारा काबू किया हत्या का आरोपी शुभम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के अंबाला के मुलाना क्षेत्र के झाडुमाजरा मार्ग पर शनिवार हर्बल पार्क के पास खेतों में हुई नवीन की हत्या मामले में पुलिस ने सोमवार को मुख्य आरोपी शुभम निवासी टपरियां साढ़ौरा को फोन से मिली अंतिम फोटो के आधार पर दोसड़का से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार शुभम ने ही नवीन पर चाकुओं से वार किए थे।  

विज्ञापन


आरोपी शुभम मृतक नवीन का जानकार था। मृतक के फोन से मिली अंतिम फोटो ही जांच का मुख्य आधार बनी। नवीन द्वारा हत्या से पहले आरोपियों के साथ ली सेल्फी से मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने जब मामले की जांच के दौरान मृतक से मिले फोन की जांच की तो मुख्य आरोपी शुभम सेल्फी में नवीन के साथ दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन


उसने हाथ में शराब की बोतल पकड़ी हुई थी। सेल्फी के आधार पर पुलिस को पहले ही दिन शुभम पर शक हो गया था। जब शुभम घर से फरार हो गया था तो उनकी आशंका पक्की हो गई। अब पुलिस शुभम से नवीन की हत्या का कारण और अन्य आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को नवीन का शव गेहूं के खेतों में औंधे मुंह मिला था। शव पर तेजधार हथियार के कई वार थे। इस मामले में नवीन के पिता सुरजन सिंह की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। 


मुख्य आरोपी शुभम को दोसड़का से गिरफ्तार किया है। शुभम से पूछताछ जारी है। नवीन की हत्या के कारण और हत्या से जुडे़ आरोपियों तक जल्द पहुंचा जाएगा। -सुरेन्द्र सिंह, मुलाना थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed